26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशान; बोले- जितना कीचड़ उछालेंगे, जनता उतना ही मोदी के साथ खड़ी होगी

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशान; बोले- जितना कीचड़ उछालेंगे, जनता उतना ही मोदी के साथ खड़ी होगी

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस जितनी बड़ी गाली देगी और जितना कीचड़ उछालेगी, देश की जनता उतना ही मजबूती से मोदी जी के साथ खड़ी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 26 Nov 2026, 7:13 PM IST

BJP MP Anurag Thakur

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर (Photo-IANS)

हैदराबाद। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस जितनी बड़ी गाली देगी और जितना कीचड़ उछालेगी, देश की जनता उतना ही मजबूती से मोदी जी के साथ खड़ी होगी। अनुराग ठाकुर ने आपातकाल, संविधान और आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा।

'जनता मोदी जी के साथ और मजबूत हुई'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करना कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इतना ही कहूंगा कि कांग्रेस मोदी जी को चाहे जितनी बड़ी गाली दे, यह कांग्रेस का इतिहास रहा है कभी गंदी नाली का कीड़ा कहना, कभी चौकीदार चोर है कहना, कभी मौत का सौदागर कहना और अब गोडसे या किसी और से जोड़ने की कोशिश करना। यह कांग्रेस की मानसिकता है। आतंकवादी कहने से लेकर न जाने क्या-क्या कहना।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जितना कीचड़ उछाला और जितनी बड़ी गालियां दीं, जनता उतनी ही मजबूती से प्रधानमंत्री के साथ खड़ी हुई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आगामी चारों चुनावों में कांग्रेस का इतना सफाया होगा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के चार लोग भी नजर नहीं आएंगे।

'एक तरफ संविधान गौरव दिवस, दूसरी तरफ संविधान हत्या दिवस'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस का असली चेहरा देख लिया है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी 'संविधान गौरव दिवस' मना रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 'संविधान हत्या दिवस' मना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की हत्या की और उसकी आत्मा को निकाल फेंका। देश में आपातकाल थोपा गया, बोलने की आजादी खत्म की गई और इतना ही नहीं मीडिया से जुड़े लाखों लोगों को जेल में ठूंसा गया। कांग्रेस के हाथ कई लोगों के खून से रंगे हैं चाहे सिखों की हत्या हो या ऐसी कई अन्य बातें, जिनका जवाब कांग्रेस आज तक नहीं दे पाई है।

राहुल गांधी को दी माफी मांगने की नसीहत

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज राहुल गांधी के पास एक बड़ा अवसर है कि वे स्वीकार करें कि आपातकाल थोपना इंदिरा गांधी की एक बड़ी गलती थी, और इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।