शिवराज ने पत्रकारों को बताया कि भारत चावल, दलहन, जूट, मोटे अनाज और मसालों के उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है। गेहूं, कपास, मूंगफली और फल-सब्जियों में दूसरे तथा गन्ना उत्पादन में ब्राजील के बाद दूसरे स्थान पर है। भारतीय चावल के निर्यात में भी पांच फीसदी की वृद्धि हुई है। अमेरिका, कनाडा और मध्य पूर्व सहित कई देशों में इसकी मांग बढ़ रही है। शिवराज ने कहा कि गेहूं-चावल में पर्याप्त भंडार के बाद अब दलहन और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए राष्ट्रीय दलहन और तिलहन मिशन चलाए जा रहे हैं।