27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / महिला आरक्षण नहीं, असली मकसद परिसीमन? जयराम रमेश ने CEC की भूमिका पर उठाए सवाल

महिला आरक्षण नहीं, असली मकसद परिसीमन? जयराम रमेश ने CEC की भूमिका पर उठाए सवाल

Parliament Special Session: जयराम रमेश ने कहा कि विशेष सत्र महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन के लिए है। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 27 Nov 2026, 10:45 AM IST

Women Reservation Law

Women Reservation Law :"वोट चोरी" से परिसीमन तक, जयराम रमेश ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप (फोटो सोर्स: ANI)

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। X पर उन्होंने आरोप लगाया कि सत्र महिला आरक्षण के लिए नहीं, बल्कि परिसीमन के लिए बुलाया गया है। उनका सबसे तीखा सवाल मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की प्रस्तावित भूमिका पर है।

Vote Chori Allegation: 'वोट चोरी' के आरोप के साथ घेरा

रमेश ने पूछा कि निर्वाचन क्षेत्रों का भूगोल तय करने की जिम्मेदारी किसके पास होगी? फिर आरोप लगाया कि यह काम बुरी तरह "समझौता कर चुके और बेनकाब" CEC ज्ञानेश कुमार के हाथ में होगा।

कांग्रेस नेता के मुताबिक, कुमार ने मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया का मजाक बना दिया और चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता खत्म कर दी। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर "वोट चोरी" को अंजाम देने वालों को अब परिसीमन कराने और निर्वाचन क्षेत्रों के स्वरूप में हेरफेर करने की ताकत दी जा रही है। रमेश ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताया।

ज्ञानेश कुमार 2025 में विपक्ष के वोट चोरी वाले आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

आयोग में कौन-कौन होगा?

अप्रैल 2026 में पेश परिसीमन विधेयक के अनुसार, आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या पूर्व जज को करनी थी। इसमें CEC या उनके द्वारा नामित चुनाव आयुक्त और संबंधित राज्य के चुनाव आयुक्त को सदस्य बनाने का प्रावधान था। नए प्रस्ताव में क्या व्यवस्था होगी, यह आधिकारिक मसौदा सामने आने पर स्पष्ट होगा।

महिला कोटा पर क्या है कांग्रेस का तर्क?

रमेश ने याद दिलाया कि महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम सितंबर 2023 में संसद से सर्वसम्मति से पारित हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे तुरंत लागू करने की मांग की थी, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया।

उनके अनुसार, यह कानून 16 अप्रैल 2026 की रात 10:40 बजे तक अधिसूचित नहीं हुआ और फिर अचानक यह कदम उठाया गया। रमेश ने आरोप लगाया कि जो पहले से कानून है, उसे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जोड़ी ने तीन साल से अधिक समय से ठंडे बस्ते में डाल रखा है।

हालांकि, 2023 के कानून में आरक्षण का अमल उसके बाद होने वाली पहली जनगणना पर आधारित परिसीमन से जुड़ा है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने 26 नवंबर को कांग्रेस पर महिला आरक्षण लागू करने में बाधा डालने का आरोप लगाया था।

प्रधानमंत्री पर भी निशाना

जयराम रमेश ने विशेष सत्र को घिरे, घबराए और बेचैन प्रधानमंत्री का हताशा भरा कदम करार दिया। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस की ओर से इसका पूरी दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा।