Budget 2025 full Speech In Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट स्पीच यहां पढ़िए। देखिए बजट 2025 में किस पर है फोकस।
Budget 2025 Speech Nirmala Sitharaman: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी और दही-चीनी खाने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 को पेश करने संसद पहुंची। शनिवार को वो पूरी ऊर्जा के साथ दिखीं। इस खास मौके के लिए निर्मला सीतारमण बिहार के मधुबनी आर्ट वाली साड़ी पहनी हैं। बजट भाषण की शुरुआत में ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। इस बार का बजट दस क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।
बिहार को लेकर इस बार बजट में खास दिख रहा है। बिहार के मखाना को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना होगी ताकि उत्पादन से लेकर मार्केटिंग तक में सहायता मिल पाए। साथ ही मछली पालन पर जोर दिया। इसके अलावा कहा कि कृषि योजना में 100 जिलों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही बजट 2025 (Budget 2025 Live In Hindi) की खास जानकारी को आप यहां पर लाइव देख-पढ़ सकते हैं। यहां पर आपको आज के Union Budget 2025 की पूरी जानकारी लाइव मिलेगी।
Budget 2025 PDf in Hindi | बजट 2025 को समझने के लिए ये पीडीएफ देखिए