राष्ट्रीय

Bus Accident: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बस हादसे पर जताया दुख, हादसे में हो गई है चार लोगों की मौत

यह हादसा उस समय हुआ जब एचआरटीसी की बस रोहड़ू में कुड्डू-डिल्तारी जा रही थी। रास्ते में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उलट गई। बस में चालक-परिचालक सहित सात लोग सवार थे।

less than 1 minute read
Jun 21, 2024
Rudraprayag, Jun 26 (ANI): An injured passenger in the Gholtir bus accident receives treatment at the district hospital, in Rudraprayag on Thursday. (ANI Photo)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शिमला के जुब्बल में हुए बस हादसे में चार लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक ,कंडक्टर समेत चार लोगों के मृत्यु की सूचना बेहद दुःखद है। मैं इस दुर्घटना के मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों के सहनशक्ति की कामना करता हूं। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि मृतकों के परिजनों और घायलों को फौरी राहत प्रदान की जाए। घटना में घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए भी हर संभव मदद प्रदान करने के लिए भी कहा गया है।

गौरतलब है हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के जुब्बल के केंची इलाके में शुक्रवार सुबह को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस सड़क किनारे उलट गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान करम दास (चालक), राकेश कुमार (परिचालक ) बिरमा देवी और नेपाल निवासी धन शाह के रूप की गई है।

तीनों घायलों को रोहड़ू के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब एचआरटीसी की बस रोहड़ू में कुड्डू-डिल्तारी जा रही थी। रास्ते में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उलट गई। बस में चालक-परिचालक सहित सात लोग सवार थे। एचआरटी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि हादसा सुबह पौने सात बजे के करीब हुआ। घटना की सूचना पाकर जुब्बल के जिला दंडाधिकारी राजीव सांख्यान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

Also Read
View All

अगली खबर