राष्ट्रीय

Bypolls Result 2024: बंगाल में TMC, पंजाब में AAP, हिमाचल में कांग्रेस को 2 सीट पर मिली जीत, बिहार में उलटफेर, BJP का हाल बेहाल

Assembly By-elections Result 2024 : सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों की मृत्यु या इस्तीफा के कारण खाली हुए पदों के कारण फिर से मतदान कराए गए।

2 min read

Assembly By-elections Result 2024 : सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों की मृत्यु या इस्तीफा के कारण खाली हुए पदों के कारण फिर से मतदान कराए गए। लोकसभा चुनाव के बाद सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर बुधवार 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान कराए गए। इन सब सीटों पर वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।

HP में CM सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर को जीत मिली है। वह HP मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी हैं। उन्होंने BJP उम्मीदवार होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया है। हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने भाजपा के कृष्ण लाल ठाकुर को चुनाव हराया है।

पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर TMC का कब्जा

पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में TMC को तीन सीटों पर जीत मिली है। एक सीट पर पार्टी आगे चल रही है। TMC उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी को रायगंज सीट पर 49536 वोटों से जीत हासिल हुई है। वहीं रानाघाट दक्षिण सीट पर मुकुट मणि अधिकारी 38616 वोटों से जीते हैं। बागदा में भी TMC की मधुपरणा ठाकुर को जीत मिली है। बता दें कि मानिकतला सीट पर आगे चल रही है।

हमीरपुर में बीजेपी को मिली जीत

हमीरपुर में BJP के आशीष शर्मा ने जीत हासिल की, उन्होंने कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को चुनाव हराया।

उपचुनाव में BJP का बुरा हाल

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अभी तक BJP का बुरा हाल चल रहा है। वह सिर्फ हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर आगे चल रही है। वहीं उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर भी कांग्रेस आगे है। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार ही आगे चल रही है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके जीत हासिल करते हुए दिख रही है। बिहार की रुपौली सीट पर बीजेपी की सहयोगी जेडीयू आगे है।

Updated on:
13 Jul 2024 02:16 pm
Published on:
13 Jul 2024 01:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर