राष्ट्रीय

Kolkata RG Kar Rape Case: ‘संजय रॉय ने पहले उसके साथ रेप किया फिर हत्या की’, CBI ने दाखिल की चार्जशीट

Kolkata News: कोलकाता के RG Kar Case में CBI ने चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में सीबीआई ने संजय रॉय को आरोपी बनाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2024, 6:15 PM IST
Feature image

Kolkata RG Kar Rape Case: कोलकाता (Kolkata) के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (RG Kar Medical And Hospital) में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में संजय रॉय को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई (CBI) ने सोमवार को संजय रॉय (Sanjay Roy) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें संजय रॉय पर 9 अगस्त को अस्पताल के अंदर ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का आरोप भी लगाया है। अस्पताल के सेमिनार रूम में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप (Rape) किया गया था और फिर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी। सीबीआई ने इस मामले में करीब 200 लोगों के बयानों को चार्जशीट में दर्ज किया गया है।

‘25 अंदरूनी और बाहरी चोटें आई’

गौरतलब है कि आधी रात के बाद अपनी शिफ्ट के कारण ट्रेनी महिला डॉक्टर सेमिनार रूम में आराम करने के लिए गई थी। फिर अगली सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव उनके जूनियर डॉक्टर को मिला था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ट्रेनी डॉक्टर का रेप और फिर हत्या की गई थी। मृतका की ऑटोप्सी में पता चला कि उसे 25 अंदरूनी और बाहरी चोटें आई थीं।

गुमराह करने का भी लगाया आरोप

सीबीआई की चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया गया है कि रॉय ने पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की है। बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने 14 सितंबर को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और तलाल पुलिस स्टेशन के तत्कालीन प्रभारी अधिकारी अभिजीत मोंडोल को सबूतों से छेड़छाड़ करने और घटना को दबाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Updated on:
7 Oct 2024, 6:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Double Murder case solved: सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा, शिक्षिका सहेली के पति ने की थी मां-बेटे की नृशंस हत्या, पैसे देने से मना करने पर मार डाला

वोटिंग से पहले डॉ. संजीव के घर STF पहुंचने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- पटना से दिल्ली तक दहशत, जनता देगी जवाब

भगवंत मान का अमित शाह पर पलटवार, बोले- पंजाब में सरकार 3.25 करोड़ लोगों की मर्जी से बनेगी, शाह की इच्छा से नहीं

Delhi Cyber Fraud Gang: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पांच बैंकरों समेत छह गिरफ्तार; क्रिप्टोकरेंसी से विदेश भेजते थे पैसा

PM मोदी को याद आए स्वामी चिन्मयानंद, बोले- 33 साल पीछे चला गया, गुजरात CM बनने से पहले हुई थी मुलाकात