राष्ट्रीय

CBSE-OSM विवाद के बीच शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, ‘मैं जिम्मेदारी लेता हूं’, राहुल गांधी पर साधा निशाना

CBSE OSM विवाद पर शिक्षा मंत्री ने जिम्मेदारी ली, तकनीकी खामियों की जांच का भरोसा दिया और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को सुरक्षित बताया।

3 min read
May 28, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (ANI)

Dharmendra Pradhan Statement: CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर देशभर में उठे विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस पूरे मामले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यदि सिस्टम में कोई खामी है तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा और किसी भी छात्र के हित से समझौता नहीं होगा। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए राजनीतिक बयानबाजी को अनुचित बताया। मंत्री ने यह भी कहा कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

ये भी पढ़ें

Air India का बड़ा फैसला, जून से अगस्त तक 22% घरेलू फ्लाइट्स में कटौती, हजारों यात्रियों पर पड़ेगा असर

CBSE मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कई छात्रों ने री-इवैल्यूएशन के दौरान मिली स्कैन कॉपियों में गड़बड़ी के आरोप लगाए। कुछ छात्रों ने दावा किया कि अपलोड की गई आंसर शीट उनकी लिखावट से मेल नहीं खाती। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी सवाल उठने लगे और मामला तेजी से बढ़ गया। CBSE ने हालांकि साफ किया कि ऑनलाइन सामने आया पोर्टल केवल टेस्टिंग सिस्टम था, उसमें असली परीक्षा डेटा नहीं था। बोर्ड ने यह भी कहा कि 'मूल्यांकन प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह की सेंध नहीं लगी है।'

मैं जिम्मेदारी लेता हूं- शिक्षा मंत्री

CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री कहा कि 'गड़बड़ी में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 'OSM प्रणाली में जो खामियां सामने आई हैं, वे उसकी जिम्मेदारी लेते हैं।' उन्होंने कहा 'CBSE ने पहली बार ये प्रयोग किया था। कुछ विसंगतियां सामने आई हैं।' 'मैं इसका दायित्व लेता हूं।' इसे ठीक किया जाएगा। हम इसमें जुटे हुए हैं और किसी भी विद्यार्थी की जिज्ञासा अधूरी नहीं रहने देंगे।' मंत्री ने कहा कि 17 लाख छात्रों की 98 लाख उत्तर पुस्तिकाएं और करीब 40 करोड़ पेज स्कैन किए गए हैं। यह एक आधुनिक और स्टूडेंट-सेंट्रिक तकनीक है, जिसे पारदर्शिता के लिए लागू किया गया है।

चुनावी हार से राहुल गांधी की मानसिकता बदली

विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार सभी शिकायतों को गंभीरता से ले रही है, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी सही नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वे लगातार चुनावी हार से निराश हैं। मंत्री ने कहा कि 'कल CBSE ने इस मामले पर अपना जवाब दिया। यह भारत सरकार की खरीद नीति के अनुरूप है। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।'

उन्होंने आगे कहा 'जहां तक राहुल गांधी का सवाल है, ऐसा लगता है कि उनकी मानसिकता बदल गई है। लगातार चुनावी हार के कारण वे हताश नजर आते हैं।' उन्होंने SIR का विरोध किया, वे EVM का विरोध करते थे, और उन्होंने 'डिजिटल इंडिया' का भी विरोध किया। ऐसा नहीं लगता कि वे भारत की वैज्ञानिक प्रगति के साथ खड़े हैं।

छात्रों को लेकर सरकार का आश्वासन

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों का तनाव कम करना है। उन्होंने अपील की कि इस समय किसी भी बयान या विवाद से छात्रों पर दबाव नहीं बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा 'जहां तक इस मुद्दे की बात है, तो किसी भी असुविधा के लिए मैं सरकार की ओर से खुद जिम्मेदारी लेता हूं, और मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि यह राजनीति करने का समय नहीं है।राजनीति बाद में भी की जा सकती है। अभी सबसे जरूरी बात यह है कि इन छात्रों और परीक्षार्थियों का मानसिक तनाव और ज्यादा न बढ़े। हम सभी से अपील करते हैं कि किसी के भी शब्दों या व्यवहार से उनका तनाव और न बढ़े।'

डिजिटल मूल्यांकन और तकनीकी बदलाव पर सरकार का दावा

मंत्री ने बताया कि CBSE ने इस बार बड़े पैमाने पर डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू की है। करीब 17 लाख छात्रों की 98 लाख आंसर शीट और लगभग 40 करोड़ स्कैन पेज इस प्रक्रिया में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि करीब 4 लाख छात्रों ने अपनी आंसर शीट देख ली है और सिस्टम को पारदर्शी बनाने की कोशिश की जा रही है।

तकनीकी साझेदार और बैंकिंग सहयोग

सरकार ने इस डिजिटल सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए IIT कानपुर और IIT मद्रास जैसे संस्थानों को शामिल किया है। इसके अलावा SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक जैसे PSU बैंकों को पेमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है। मंत्री ने यह भी कहा कि सभी शिकायतों का समाधान किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी ने PM मोदी को बताया ‘महंगाई का देवता’, नितेश राणे ने किया पलटवार, कहा- ‘वह पाकिस्तानी एजेंट हैं’
Updated on:
28 May 2026 02:51 pm
Published on:
28 May 2026 02:49 pm
Also Read
View All