24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ-साथ राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी एक और मांग, बोले-‘जब तक हमारी बात नहीं मानी जाएगी हम नहीं रुकेंगे’

Rahul Gandhi On NEET Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है। परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने नई परीक्षा तारीख 21 जून घोषित कर दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 24, 2026

Rahul Gandhi on dharmendra pradhan

राहुल गांधी(फोटो-ANI)

Rahul Gandhi: देशभर में नीट यूजी पेपर लीक विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और खासतौर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए मजबूत सिस्टम तैयार नहीं होता, तब तक कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। आपको बता दें कि परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने नई परीक्षा तारीख 21 जून घोषित कर दी है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?


रविवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो हैदराबाद में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदर्शन का था। वीडियो के साथ राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि लाखों छात्र सड़कों पर हैं, करोड़ों परिवार चिंता में हैं, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय बचाव की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 22 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है और ऐसे समय में सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। इससे पहले भी राहुल गांधी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग चुके हैं।

क्या है पूरा मामला?


आपको बता दें कि 3 मई को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द करना पड़ा था। यह परीक्षा देशभर के 551 शहरों में कराई गई थी और इसमें करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

सीबीआई कर रही मामले की जांच


मामला बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी। जांच एजेंसी ने केस दर्ज कर कई राज्यों में छापेमारी की। शुरुआती जांच में राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा का नाम प्रमुख रूप से सामने आया। इसके अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। अब तक इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें कुछ शिक्षक और ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनके पास से लीक हुआ प्रश्नपत्र मिला था।