
कांग्रेस और DMK का टकराव आया सामने (Photo-IANS)
DMK Congress Clash: तमिलनाडु की राजनीति में डीएमके और कांग्रेस के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में सरकार बनाने के लिए अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी को समर्थन दिया। इसके बाद डीएमके ने कांग्रेस से अपना गठबंधन तोड़ लिया। वहीं डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर हमला बोलेत हुए कहा कि DMK को अब कभी कांग्रेस पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
पार्टी के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो कृतज्ञता है और न ही राजनीतिक शालीनता।
उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री एमके के नेतृत्व की वजह से ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में सत्ता और पद के लालच में बिना बताए साथ छोड़ दिया।
उदयनिधि ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस को इसलिए वोट दिया क्योंकि वे एमके स्टालिन को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। लेकिन आज कुछ पदों के लिए वे हमें छोड़कर चले गए। ऐसी कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। तमिलनाडु की जनता उन्हें जल्द सबक सिखाएगी
उन्होंने बीजेपी के देशभर में उभार के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उदयनिधि ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी की जीत की वजह हैं, लेकिन अब साफ हो गया है कि कांग्रेस की कमजोर राजनीति ने बीजेपी को मजबूत किया है।
हालिया विधानसभा चुनाव में बहुमत से पीछे रह गई विजय की सरकार को कांग्रेस, वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन मिलने के बाद डीएमके और उसके पुराने सहयोगियों के बीच तनाव बढ़ गया है। डीएमके की बैठक में कांग्रेस को पीठ में छुरा घोंपने वाला और सहयोगियों की मेहनत पर पलने वाला दल तक बताया गया।
उधर डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने भी विजय सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि यह सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि समर्थन के आंकड़ों के बावजूद सरकार अस्थिर है और किसी भी दिन गिर सकती है।
स्टालिन ने सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल पर भी तंज कसते हुए कहा कि ये दल पहले बाहर से समर्थन देने पहुंचे थे, लेकिन बाद में खुद सरकार में शामिल हो गए।
विजय सरकार पर कटाक्ष करते हुए स्टालिन ने कहा कि जैसे बच्चे कुछ दिनों बाद नए खिलौनों से ऊब जाते हैं, वैसे ही लोग भी अभिनेता की सरकार से जल्द ऊब जाएंगे और फिर डीएमके को याद करेंगे।
Published on:
24 May 2026 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
