
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना। (ANI Photo)
Rahul Gandhi Statement: महंगाई और एनडीए सरकार की स्थिरता पर राहुल गांधी के हमले के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में तीखी बयानबाजी सामने आई है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी (PM Modi) को 'महंगाई-मैन' बताते हुए 'X' पर लिखा, 'महंगाई के देवता मोदी ने फिर अपना काम कर दिया है… चुनाव समाप्त हुए और पेट्रोल-डीजल की कीमतें 28% बढ़ा दी गईं।' इस बयान का पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि 'राहुल गांधी एक पाकिस्तानी एजेंट हैं' अपने पाकिस्तानी आकाओं को खुश करने के लिए उनके एजेंट राहुल गांधी यहां आए और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयान दिए।'
राहुल गांधी ने कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा NDA सरकार की नींव कमजोर हो चुकी है और यह सरकार अगले साल तक नहीं टिकेगी। इसी बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 'महंगाई-मैन' मोदी ने फिर वार किया है। वे पेट्रोल-डीजल के दाम किस्तों में बढ़ाते हैं, ताकि आपकी जेब चुपचाप खाली होती रहे।' अन्होंने कहा 'मैं महीनों से आने वाले आर्थिक तूफान के बारे में चेतावनी देता आ रहा हूं। लेकिन मोदी जी, हमेशा की तरह, उस समय चुनावों में व्यस्त थे और जैसे ही चुनाव खत्म हुए, पेट्रोल-डीजल के दाम 28 रुपये बढ़ा दिए गए।
वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने राहुल गांधी के बयान पर बेहद आक्रामक प्रतिक्रिया दी। मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी एक पाकिस्तानी एजेंट हैं । उन्होंने खुद पाकिस्तान के बारे में बात की…। वे यहां एक स्क्रिप्ट पढ़ते हैं जो वहीं से आती है। अपने पाकिस्तानी आकाओं को खुश करने के लिए, उनके एजेंट राहुल गांधी यहां आए और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयान दिए।
राहुल गांधी ने X पोस्ट में कहा कि 'महंगाई के देवता मोदी ने फिर अपना काम कर दिया है। वे पेट्रोल-डीजल की कीमतें किश्तों में बढ़ा रहे हैं ताकि आपकी जेब चुपचाप खाली होती रहे। मैं महीनों से आने वाले आर्थिक संकट की चेतावनी दे रहा था। लेकिन मोदी जी हमेशा की तरह उस समय चुनावों में व्यस्त थे और जैसे ही चुनाव समाप्त हुए, पेट्रोल-डीजल की कीमतें 28% बढ़ा दी गईं।' महंगाई के सरगना मोदी का एकमात्र काम यही है, चुनाव के दौरान वादे करना और बाकी समय जनता की जेब पर बोझ डालना,” पोस्ट में आगे कहा गया।
हाल के दिनों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, महंगाई और रोजमर्रा के मुद्दे अब एक राजनीतिक मुद्दा बन गए हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव खत्म होते ही आम लोगों की जेब पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। विपक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान कीमतों को नियंत्रित रखा गया और बाद में धीरे-धीरे बढ़ाया गया। अब BJP नेताओं का कहना है कि कांग्रेस देश की अर्थव्यवस्था को लेकर डर का माहौल बना रही है। कांग्रेस समर्थक इसे जनता की नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं।
Updated on:
25 May 2026 08:05 pm
Published on:
25 May 2026 08:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
