25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इबोला वायरस से निपटने के लिए अलर्ट मोड में सरकार, जारी किये गए कई निर्देश, लोगों के लिए भी सलाह

Ebola In India: भारत में इबोला का कोई मामला नहीं मिलने के बावजूद केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एयरपोर्ट, बंदरगाह और सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने भी हाई अलर्ट जारी कर एहतियाती कदम उठाये हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 25, 2026

union health minister j p nadda

केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जे पी नड्डा(फोटो-ANI)

Ebola Virus: देश में इबोला वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि भारत में अभी तक इस खतरनाक वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन केंद्र सरकार किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। इसी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सरकार ने ICMR और NCDC जैसी एजेंसियों को भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने को कहा है। ट्रैकिंग, टेस्टिंग और निगरानी की व्यवस्था हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

दिए गए कई निर्देश


बैठक में एयरपोर्ट, बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खासतौर पर उन देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है जहां इबोला संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

WHO ने लिया एक्शन


दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी World Health Organization ने इबोला को Public Health Emergency of International Concern (PHEIC) घोषित किया है। वहीं अफ्रीका सीडीसी ने भी इसे महाद्वीपीय स्तर की स्वास्थ्य आपात स्थिति माना है। इसके बाद कई देशों ने अपनी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और भारत भी इसी दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

भारत में भी उठाये जा रहे कदम


इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने भी इबोला को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अफ्रीका के कुछ हिस्सों में तेजी से फैल रहे संक्रमण और बढ़ती मौतों को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की मेडिकल जांच की जा रही है और किसी भी संभावित संक्रमण से निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत किया गया है। सरकार ने अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।