राष्ट्रीय

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, केंद्र सरकार ने DA में की बढ़ोतरी, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा

DA Allowance Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए केंद्र सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

less than 1 minute read
Oct 01, 2025
442000 wheat farmers in MP will benefit from the MSP increase- demo pic

DA Hike: त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए केंद्र सरकार ने दिवाली से ठीक पहले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट मीटिंग में लिया गया, जो 1 करोड़ 15 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत लेकर आया है।

कितनी हुई बढ़ोतरी?

वर्तमान में DA की दर 55 प्रतिशत है, जो अब बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी, लेकिन घोषणा में थोड़ी देरी के कारण अक्टूबर की सैलरी के साथ जुलाई से सितंबर तक के एरियर (बकाया राशि) भी कर्मचारियों के खाते में आ जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर करीब 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

किन्हें मिलेगा लाभ ?

इस DA हाइक से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपये है, तो DA में 3% बढ़ोतरी से उन्हें अतिरिक्त 1,500 रुपये मासिक मिलेंगे। सालाना आधार पर यह 18,000 रुपये का फायदा है। इसके अलावा, महंगाई राहत (DR) में भी यही बढ़ोतरी पेंशनर्स को मिलेगी।

7वें वेतन आयोग की लास्ट बढ़ोतरी

यह 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी DA बढ़ोतरी है, क्योंकि इसकी अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है। सरकार ने जनवरी 2025 में ही 8वें वेतन आयोग की घोषणा कर दी है, जिसके नए वेतन ढांचे की उम्मीद 2026-27 में है। कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे मोदी सरकार का 'दिवाली गिफ्ट' करार दिया है।

Updated on:
01 Oct 2025 01:15 pm
Published on:
01 Oct 2025 12:53 pm
Also Read
View All
‘मैंने हमेशा यह प्रयास किया है …’, अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहली प्रतिक्रिया

Mamata Banerjee: सदन में चांदी का कड़ा रखने के बाद रात 3 बजे ममता बनर्जी का बजा फोन, राजीव गांधी ने ममता से क्या कहा?

LPG Cylinder Crisis: ‘सिलेंडर भी गायब, नरेंदर भी गायब…’, संसद के बाहर विपक्षी सांसदों ने लगाए नारे, राहुल बोले- PM मोदी घबराए हुए हैं

इच्छामृत्यु मत कहिए, अपने बच्चे को भगवान की गोदी में रख रहे- भावुक हुए हरीश राणा के पिता

Himachal Politics: बीजेपी छोड़ने वाले राम लाल मार्कंडेय ने विधानसभा चुनाव से पहले नया दांव, तीसरा मोर्चा बनाने का किया ऐलान

अगली खबर