राष्ट्रीय

पीएम मोदी के वीडियो पर बोले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, कहा- आपकी त्वचा देश के भविष्य से ज्यादा चमक रही

CJP founder Abhijit Deepke: अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी के वीडियो पर बयान दिया है। पीएम मोदी ने एंटी पेपर लीक बिल पास करने के बाद इंस्टाग्राम के जरिए बच्चों को संबोधित किया था।
2 min read
Jul 31, 2026
Abhijeet Dipke Warns government
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके (Photo: IANS)

Abhijit Deepke commented on PM Modi video: संसद के दोनों सदनों से एंटी पेपर लीक संसोधन विधेयक पास हो गया है। इस विधेयक को अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू के अनुमोदन के बाद यह कानून बन जाएगा। नए कानून के मुताबिक पेपर लीक करने के अपराध में दस साल तक की सजा और 50 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इस संशोधन विधेयक के पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया। जिस पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने तंज कसा है। दीपके ने कहा कि पीएम मोदी आपकी त्वचा देश के भविष्य से ज्यादा चमक रही है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में क्या कहा?

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' के पास होने पर बात करते हुए कहा कि साथियों, इंटरनेशनल टेस्ट सिस्टम के लिए एक के बाद एक कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें टास्क फोर्स बनाना, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाना और राज्यों के सुझावों पर ध्यान देना जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की समस्या का सामना कर रही है। इससे बच्चों का भविष्य भी खतरे में पड़ रहा है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र और देश भर के सभी राज्यों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना जरूरी हो गया है। टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल जरूरी हो गया है। साथ ही पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाला गैंग और देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले गैंग को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए कड़े कानूनों की भी ज़रूरत है। हम संसद में इस विषय में बिल लाए और जैसा कि मैंने आपसे वादा किया था, दो दिन पहले संसद के दोनों सदनों में सम्मानित सांसदों ने इस पर विस्तार से चर्चा की। आज दोनों सांसदों ने कड़े कानूनों के साथ इस बिल को पास कर दिया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब इंटरनेशनल टेस्ट सिस्टम की दिशा में एक अहम काम पूरा हो गया है। यह काम जारी रहेगा।हम ऐसी स्थितियों को लंबे समय तक चलने नहीं देंगे। इसी भरोसे के साथ, दोस्तों, आइए हम सब मिलकर विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए काम करें। बहुत-बहुत धन्यवाद।

राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर बोले राघव और सिब्बल

कपिल सिब्बल ने कहा कि आंदोलन में शामिल एक बच्चा कहता है कि मुझे 10000 से ज्यादा की नौकरी नहीं मिलती, क्या करूं, पेपर लीक तो होगा। मुद्दा पेपर लीक नहीं है, मुद्दा देश के बच्चों का भविष्य है। बच्चों का भविष्य नहीं है। आपके पास शिक्षक है नहीं, बच्चे कह रहे हैं कि पूरे ढांचे को सुधारो।

बीजेपी सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इस कानून के पास होने के बाद कोई अपराधी पेपर लीक करने की सपने में भी सोचेगा तो उसकी रूह कांप जाएगी। इसे नेटवर्क के रूप में ट्रीट किया जाएगा। सब पर कार्रवाई होगी। ये सब इसलिए हुआ कि स्टूडेंट की आवाज को राजनीतिक चैलेंज नहीं परिवार के भीतर की चिंता समझकर सरकार ने फीडबैक लेकर एक्शन लिया है। सालों तक पेपर लीक हुए लेकिन एक्शन आज हो रहा है।

Updated on:
31 Jul 2026 07:15 am
Published on:
31 Jul 2026 07:03 am