राष्ट्रीय

अब क्लासरूम स्कैम में बढ़ीं AAP की मुसीबत, सत्येंद्र जैन और सिसोदिया के खिलाफ FIR दर्ज

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों नेताओं पर 2,000 करोड़ रुपये का आरोप लगा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2025, 12:35 PM IST
Feature image

Classroom Scam Case: दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कार्यकाल के दौरान 12,748 कक्षाओं या भवनों के निर्माण से जुड़ा घोटाला 2,000 करोड़ रुपये का है।

तीन साल तक रिपोर्ट दबाने का आरोप

एसीबी के प्रमुख मधुर वर्मा ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के मुख्य तकनीकी परीक्षक की रिपोर्ट में परियोजना में कई विसंगतियों की ओर इशारा किया गया था और रिपोर्ट को करीब तीन साल तक दबाए रखा गया। सक्षम प्राधिकारी से धारा 17-ए पीओसी अधिनियम के तहत अनुमति मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया।

क्लासरूम स्कैम में बढ़ीं आप की मुसीबत

अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर परियोजना का ठेका आप से जुड़े कुछ ठेकेदारों को दिया गया था। महत्वपूर्ण विचलन और लागत में वृद्धि देखी गई और निर्धारित समय अवधि के भीतर एक भी काम पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए सलाहकार और वास्तुकार को उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना नियुक्त किया गया और उनके माध्यम से लागत में वृद्धि की गई।

मनोज तिवारी ने लगाया था वित्तीय अनियमितताओं का आरोप

आपको बता दें कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 2019 में जोन 23, 24 और 28 के सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। बीजेपी सांसद ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सरकार ने प्रति कक्षा 28 लाख रुपये खर्च किए, जबकि एक कक्षा के निर्माण में 5 लाख रुपये लगते हैं।

Updated on:
30 Apr 2025, 12:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘मैं यहीं जन्मा, यहीं रहता हूं और यहीं मरूंगा, मुझे हर 6 महीने में विदेश नहीं जाना पड़ता’

नंदी ध्वज पूजा में प्रवेश को लेकर कर्नाटक में सियासी विवाद, क्या बोले उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर?

पंजाब में प्रतिबंधित कैप्सूल की बिक्री पर सरकार को घेरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह बोले- जिम्मेदारों को नहीं बख्शेंगे

MCB Bus Accident: पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार बस, 3 महिला, बस मालिक समेत 5 की यात्रियों मौत, 20 घायल

रिजीम चेंज विवाद: राहुल गांधी पर जेडीयू ने लगाया अवसरवादी राजनीति का आरोप, चुनाव जीतकर सरकार बदलने की दी सलाह