राष्ट्रीय

Education: क्या दिल्ली के बाद इस राज्य की सुधरेगी सरकारी शिक्षा व्यवस्था, 72 शिक्षकों को भेजा जा रहा है फिनलैंड

Punjab News: स्विटजरलैंड के शिक्षकों को सबसे अधिक वार्षिक वेतन मिलता है, जो औसतन $68,000 (£41,000) है। इस सूची में नौवें नंबर फिनलैंड आता है। फिनलैंड में शिक्षकों को वार्षिक वेतन $42.81 मिलता है। जो कि भारतीय मुद्रा में 3,598.75 रुपये है।

2 min read
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने 72 प्राथमिक शिक्षको को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजा है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। दरअसल ये सभी शिक्षक फिनलैंड में तीन सप्ताह तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। फिनलैंड जाने से पहले सभी शिक्षकों ने सीएम भगवंत मान के साथ अपने अनुभव भी शेयर किए। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज 72 शिक्षकों को तीन सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजा गया हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप पंजाब और देश के भविष्य लिख रहे हो, बच्चों के टैलेंट निखारते हो।

विभिन्न विषयों की लेंगे ट्रेनिंग

सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये सभी शिक्षक विश्वविद्यालय परिसर में जाएंगे और विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग लेंगे। जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को भेजा जाना चाहिए। ऐसा पहले खेलों में ही था। ओलंपिक में कम खिलाड़ी और अधिक राजनेता जाते थे। खिलाड़ी इकॉनोमिक क्लास में यात्रा करते थे और राजनेता प्रथम श्रेणी में यात्रा करते थे। उन्हें पदकों की परवाह नहीं थी। वे अपने परिवार के साथ सरकारी खर्चे पर छुट्टियां मनाने वहां गए। 

पंजाब के स्कूलों को बनाएंगे उत्कृष्ट

सीएम मान ने कहा कि हम पंजाब के सरकारी स्कूलों को इतना उत्कृष्ट बनाएंगे कि पैरेंट्स के पास अपने बच्चों को निजी स्कूल या सरकार स्कूल में भेजने का विकल्प होगा। अंतर यह होगा कि निजी स्कूलों में पैसे लगेंगे और सरकारी स्कूल फीस मुक्त होंगे।

फिनलैंड में शिक्षकों को मिलती है इतनी सैलेरी

30 OECD सदस्य देशों में से, स्विटजरलैंड के शिक्षकों को सबसे अधिक वार्षिक वेतन मिलता है, जो औसतन $68,000 (£41,000) है। यह देश में औसत वेतन से अधिक है, जो लगभग $50,000 (£30,000) है। उच्च वेतन वाले शिक्षकों के मामले में स्विटजरलैंड के बाद नीदरलैंड, जर्मनी और बेल्जियम का स्थान आता है। इस सूची में नौवें नंबर फिनलैंड आता है। फिनलैंड में शिक्षकों को वार्षिक वेतन $42.81 मिलता है। जो कि भारतीय मुद्रा में 3,598.75 रुपये है।

ब्राजील में एक शिक्षक पर है 32 छात्र

ब्राजील में हर एक शिक्षक पर औसतन 32 छात्र हैं, जबकि पुर्तगाल में यह संख्या सिर्फ़ सात है। नॉर्वे और ग्रीस में भी कक्षाएं अपेक्षाकृत छोटी हैं, जबकि शिक्षकों पर सबसे ज़्यादा छात्र होने के मामले में यूके 14वें स्थान पर है। ब्रिटेन में जेम्स शोध से पता चला है कि यदि सरकार फिनलैंड की शैक्षिक दक्षता तक पहुंचना चाहती है तो वह स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या औसतन 13 से बढ़ाकर 16 कर सकती है।

Updated on:
18 Oct 2024 05:23 pm
Published on:
18 Oct 2024 05:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर