राष्ट्रीय

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे पर सीएम Hemant Soren ने किया पलटवार, कहा- बीजेपी के लोग चुनाव में…

Jharkhand Election: CM Hemant Soren ने ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी हार का सामना करेगी। यहां न तो बटें हैं, न ही बटेंगे लेकिन चुनाव के माध्यम से कूटे जरूर जाएंगे, ये बीजेपी के लोग। 
2 min read
• •
Nov 10, 2024
hemant soren
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Hemant Soren: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार (Jharkhand Election) के दौरान बीजेपी ने ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था। इन दिनों इस नारे पर खूब चर्चाएं हो रही है। वहीं अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी हार का सामना करेगी। यहां न तो बंटें हैं, न ही बंटेंगे लेकिन चुनाव के माध्यम से कूटे जरूर जाएंगे, ये बीजेपी के लोग।

आयकर की छापेमारी की आलोचना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव प्रचार के बीच में आयकर की छापेमारी आलोचना से भरी है। बता दें कि आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में शनिवार को हेमंत सोरेन के एक सहयोगी के घर समेत कई जगहों पर तलाशी ली थी। इसके अलावा 14 अक्टूबर को मंत्री मिथिलेश ठाकुर के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की थी। ये छापेमारी जल जीवन मिशन से संबंधित योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर की गई थी। 

गुमला में बोले पीएम मोदी- एक रहेंगे सेफ रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज झारखंड दौरे पर हैं। जहां गुमला में बीजेपी-एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’। पीएम मोदी ने कहा कि आप जातियों में टूटेंगे तो आदिवासियों की ताकत कम हो जाएगी। इसलिए मैं कहता हूं ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’।

‘ये SC, ST OBCका आरक्षण छीनना चाहते हैं’

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा किआज आदिवासी, ओबीसी और दलितों की पहली पसंद भाजपा और NDA है। भाजपा-NDA की सरकार, सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही है।  इसी रास्ते पर चलकर, झारखंड विकसित होगा, भारत विकसित होगा। लेकिन JMM और कांग्रेस के इरादे कुछ अलग ही हैं। कांग्रेस का शाही परिवार हमारे SC/ST और OBC समाज की एकता को तोड़ना चाहता है। ये लोग SC/ST और OBC को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं।

Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सूरत क्राइम ब्रांच की बड़ी भूमिका, CCTV से हुआ था खुलासा, पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से भागे थे शूटर

संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से भागने लगा यात्री, 3 माह पहले मंडी हाउस स्टेशन पर पकड़ा गया था कट्टा

CJP Protest: सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका खारिज, कोर्ट ने 2 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

किरेन रिजिजू ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा पत्र, कांग्रेस अध्यक्ष की पीएम नरेंद्र मोदी के सामने रखी मांग का दिया जवाब

Bihar News: अनंत सिंह के रोड शो पर पुलिस की कार्रवाई, विधायक समेत तीन लोगों के खिलाफ 3 केस दर्ज