राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता का दावा- BJP ने अजित से कहा- CM बनना है तो शरद पवार को NDA में लाओ

Maharashtra: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है।

2 min read
 Congress leader claims- BJP told Ajit-become CM bring Sharad Pawar

NCP में चल रहे घमासान के बीच राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा अभी ये कहना मुश्किल हैं। लेकिन शरद पवार और अजित पवार को लेकर रोज-रोज नए दांवे किए जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात इन दांवों को कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता ही दे रहे हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि अजित पवार को बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शर्त पर अपने साथ लाए हैं कि वह शरद पवार को भी अपने साथ ले आएंगे।

कांग्रेस नेता का दावा है कि बीजेपी और पीएम मोदी ने अजित पवार से कहा है कि अगर वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनना चाहते है तो उन्हें अपने चाचा शरद पवार को एनडीए में शामिल कराना होगा।

राहुल गांधी से डर कर शरद को अपने साथ लाना चाहती है भाजपा

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा अगले साल होने वाले लोकसा चुनाव और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। इसलिए वह डरी हुई है। शिवसेना और NCP में बंटवारे के बाद भी वह संतुष्ट नहीं है। इसलिए वह एनसीपी प्रमुख को अपने साथ लाना चाहती है।
|
वह जानती है कि वह देश भर के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं। उनकी एक बड़ी जन अपील है। इसलिए, उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत के लिए उनके समर्थन की सख्त जरूरत है।


चाचा-भतीजे की गुप्त मीटिंग पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले

वहीं, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पिछले सप्ताह पुणे के एक उद्योगपति के घर पर शरद पवार और अजित पवार के बीच क्या बातचीत हुई थी। कोरेगांव पार्क क्षेत्र में 12 अगस्त को उद्योगपति अतुल चोरडिया के आवास पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) संस्थापक शरद पवार और उनके भतीजे एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच एक बैठक हुई थी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में मणिपुर हिंसा पर चर्चा, केजरीवाल सरकार ने कार्यवाही में किया शामिल

Published on:
17 Aug 2023 03:25 pm
Also Read
View All
अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा आज से बहाल, जानें क्या है नया टाइम टेबल और रूट

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी: दो धोती, दो कमीज पहनने वाले चंपत राय को क्यों घसीट रहे हैं? RSS समर्थक ने राम मंदिर प्रबन्धन का ऐसे किया बचाव

क्या BJP को सता रहा फूट का डर? राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में शिफ्ट होने के बाद भाजपा विधायक बोले- 2 दिन बढ़िया खाना खाएंगे

‘ममता बनर्जी के सामने अंडे फेंके गए’, अपने ऊपर हुए हुए हमले के बाद क्या बोले TMC विधायक? Z सिक्योरिटी पर उठाया सवाल

ट्विशा शर्मा डेथ केस: कोर्ट में क्या-क्या हुआ? CBI की मांग और परिवार की दलील के बारे में वकील ने दी एक-एक जानकारी