कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर 4 सितंबर को दो रैलियों को संबोधित करेंगे। जिसमें वे गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।
Jammu-Kashmir Assembly Elections: जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद होने जा रहे विधानसभा चुनावों (Jammu-Kashmir Assembly Elections) की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई है। चुनाव की तैयारी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी चुनावों की तैयारी को लेकर राहुल गांधी ने श्रीनगर का दो दिवसीय दौरा किया था। कांग्रेस (Congress) के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर 4 सितंबर को दो रैलियों को संबोधित करेंगे। जिसमें वे गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।
AICC महासचिव गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmad Mir) ने बताया कि राहुल गांधी 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए कश्मीर के साथ-साथ जम्मू में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों और गठबंधन के उम्मीदवारों की इच्छा थी कि राहुल गांधी केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव प्रचार करें।
गुलाम अहमद मीर ने कहा कि राहुल गांधी डोरू स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधितत करेंगे। इसके अलावा जम्मू के संगलदान क्षेत्र में एक अन्य रैली को भी संबोधित करेंगे। मीर ने कहा कि हमें खुशी है कि राहुल गांधी ने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया। यह कार्यक्रम सिर्फ पहले चरण के लिए है। वह अन्य चरणों के लिए भी जम्मू कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। मीर ने कहा कि कांग्रेस ने 40 से अधिक स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का नाम भी शामिल है।
जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।