राष्ट्रीय

कांग्रेस ने जदयू और बीजेपी से छीनी तीन सीटें और गंवा दी 16, जानें उन पर किसको हराया

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 61 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।

2 min read
Nov 16, 2025
कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत की दर्ज (Photo-IANS)

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। महागठबंधन को महज 35 सीटों पर जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ एनडीए ने 243 में में से 202 सीटों पर जीत हासिल की है। महागठबंधन में सबसे खराब प्रदर्शन कांग्रेस का रहा है। कांग्रेस ने महज 6 सीटों पर ही जीत हासिल की है। जबकि राजद को 25 पर जीत मिली है। पार्टी ने 61 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था।

ये भी पढ़ें

Bihar Women MLA: पार्टियों ने महिलाओं को कमतर आंका, 15 वर्षों में घटी महिला विधायकों की संख्या, जानें इस बार कितनी पहुंचीं विधानसभा

16 सीटों का हुआ नुकसान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस पार्टी ने 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे और 19 पर जीत दर्ज की थी। हालांकि इस बार 61 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए और महज 6 सीटों पर ही जीत मिली। नतीजों के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। इन 6 में से चार सीटें सीमांचल से जीती है। इस चुनाव में कांग्रेस को 16 सीटों का नुकसान हुआ है। 

तीन नई सीटों पर जीती कांग्रेस

बता दें कि कांग्रेस पिछली जीती 19 में से 3 सीटें बचाने में सफल रही है। पार्टी ने अररिया, किशनगंज और मनिहारी में जीत दर्ज की है। इन सीटों पर 2020 में भी जीत दर्ज की थी। वहीं तीन नई सीटों को भी जोड़ा है। कांग्रेस ने वाल्मीकि नगर, चनपटिया और फारबिसगंज में जीत दर्ज की है। इनमें से दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर जेडीयू को मात दी है। 

किस सीट पर किसे दी मात

वाल्मीकि नगर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद ने जेडीयू प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 1675 वोटों से मात दी। कांग्रेस प्रत्याशी को 107730 वोट मिले, जबकि JDU प्रत्याशी को 106055 वोट मिले। 

चनपटिया से कांग्रस प्रत्याशी अभिषेक रंजन ने जीत दर्ज की। इस सीट पर उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार 602 वोटों से हराया। कांग्रेस को 87538 वोट मिले, वहीं बीजेपी को 86936 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे नंबर पर जन सुराज के मनीष कश्यप रहे। मनीष कश्यप को 37172 वोट मिले। 

फारबिसगंज सीट पर बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज बिश्वास ने महज 221 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार को 120114 जबकि बीजेपी के विद्या सागर केशरी को 119893 वोट मिले।

2025 में किन-किन सीटों पर जीती कांग्रेस

विधानसभाप्रत्याशी का नामकुल वोटकितने वोटों से मिली जीत
वाल्मीकि नगरसुरेंद्र प्रसाद1077301675
चनपटियाअभिषेक रंजन 87538602
फारबिसगंजमनोज बिश्वास120114221
अररियाअबिदुर रहमान9152912741
किशनगंजकमरुल होदा8966912794
मनिहारीमनोहर प्रसाद सिंह11475415168

2020 में किन सीटों पर जीती कांग्रेस

विधानसभाप्रत्याशी का नाम
अररियाअबिदुर रहमान
औरंगाबादआनंद शंकर सिंह
भागलपुरअजीत शर्मा
बिक्रमसिद्धार्थ सौरव
बक्सरसंजय तिवाड़ी
चेनारी मुरारी प्रसाद गौतम
हिसुआनीतू कुमारी
जमालपुरअजय कुमार सिंह
कदवाशकील अहमद खान
करगहरसंतोष कुमार मिश्रा
कस्बामोहम्मद अफाक आलम
खगरियाछत्रपति यादव
किशनगंजइजहारुल हुसैन
कुटुम्बाराजेश कुमार
महाराजगंजविजय शंकर दुबे
मनिहारीमनोहर प्रसाद सिंह
मुजफ्फरपुरबिजेंद्र चौधरी
राजापाकरप्रतिमा कुमारी
राजपुरविश्वनाथ राम

ये भी पढ़ें

Bihar New CM: बिहार में कब बनेगी नई सरकार, चिराग पासवान ने कर दिया साफ

Also Read
View All

अगली खबर