थरूर ने इंटरनेट सेवा की कीमत को अहम बताते हुए कहा कि अगर एक कंपनी दूसरी के मुकाबले दस गुना ज्यादा पैसे लेती है, तो ग्राहक जरूर सोचेंगे कि ज्यादा कीमत चुकाने पर उन्हें क्या फायदा मिलेगा। अगर उन्हें लगेगा कि महंगी सेवा उनके लिए उतनी ही उपयोगी है, तो वे उसे चुन सकते हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वे कम कीमत वाली सेवा लेना पसंद करेंगे।