कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना पर कहा कि वहां जिस तरह से अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, यह वहां की सरकार के लिए निश्चित रूप से एक चुनौती है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, फिल्म जगत के और लोगों को भी टार्गेट किया गया है। इसकी समीक्षा करके सरकार को आरोपियों को दंडित करना चाहिए ताकि फिर से इस तरह का अपराध ना हो।