राष्ट्रीय

Congress workers death: यूपी और असम में ‘अत्यधिक पुलिस बल’ के कारण 2 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत, राहुल गांधी ने किया दावा

Congress Protest: राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा शासित असम और उत्तरप्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की फिर से हत्या हुई है।

2 min read
Dec 18, 2024
Prabhat Pandey Mridul Islam

Congress workers death: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि बीजेपी शासित प्रदेश यूपी और असम में अत्यधिक पुलिस बल के कारण दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत (Congress workers death in UP and Assam) हो गई। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा शासित असम (Assam) और उत्तरप्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की फिर से हत्या हुई है। देश भर में कांग्रेस पार्टी बाबासाहेब और संविधान के समर्थन में सत्याग्रह कर रही है। इस दौरान अत्यधिक पुलिस बल के कारण गुवाहाटी में मृदुल इस्लाम और लखनऊ में प्रभात पांडे, हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मृत्यु बहुत दुखद और निंदनीय है। उनके शोकाकुल प्रियजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इन परिवारों को पूरे न्याय का अधिकार है। कांग्रेस के बब्बर शेर सत्य और संविधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

असम में हुई कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

असम के गुवाहटी में विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन (Assam Congress Protest) कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। वहीं असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पर असम कांग्रेस ने कहा कि हम अधिवक्ता मृदुल इस्लाम की दुखद मृत्यु से बहुत दुखी हैं, जिन्होंने गुवाहाटी में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन – ‘राजभवन चलो’ के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे दी। न्याय और लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

लखनऊ में हुई कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधानसभा घेराव के लिए हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। मौत की मुख्य कारण पुलिसिया बर्बरता बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता अजय राय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा आज विधानसभा घेराव के लिए जाते समय पुलिसिया बर्बरता के कारण हमारे युवा साथी प्रभात पाण्डेय जी नहीं रहे। यह घटना बेहद दुःखद और निंदनीय है। इस दुर्घटना से हमारा कांग्रेस परिवार आहत और आक्रोशित है। हम इस घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। योगी सरकार मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी बतौर मुआवजा दे।

Published on:
18 Dec 2024 09:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर