Moon Shrinking: एक ओर नासा के आर्टेमिस जैसे आगामी अंतरिक्ष अभियानों के जरिए चांद पर मानव बेस बनाने की योजनाएं तैयार की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर वैज्ञानिकों के सामने चंद्रमा को लेकर एक नई चुनौती सामने आई है। एक नए अध्ययन के अनुसार, पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह लगातार सिकुड़ रहा है। पिछले 40 करोड़ वर्षों में चांद की त्रिज्या लगभग 148 फीट यानी 45 मीटर कम हो चुकी है। चंद्रमा के अंदरूनी हिस्से के ठंडा होने को इस बदलाव का प्रमुख कारण माना गया है।