राष्ट्रीय

Coronavirus Updates : रिकॉर्ड 6,050 नए कोविड-19 केस दर्ज, एक्टिव केस 28,303 हुए, यूपी में इस साल हुई पहली मौत

Coronavirus Updates देश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 6050 नए मामले पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार 7 अप्रैल को कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट जारी की है।

2 min read
Coronavirus Updates : रिकॉर्ड 6,050 नए कोविड-19 केस दर्ज, एक्टिव केस 28,303 हुए, यूपी में इस साल हुई पहली मौत

कोरोनावायरस की बढ़ती रफ्तार दहशत फैला रही है। देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस के मामलों बढ़ रहे हैं। शुक्रवार 7 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी बीते 24 घंटे की कोरोना जांच रिपोर्ट ने सबको हिला कर रख दिया है। 7 अप्रैल 2023 की बीते 24 घंटे की जांच रिपोर्ट में रिकॉर्ड 6,050 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलां के मिलने के बाद देश में कोरोनावायरस के एक्टिव केसों की कुल संख्या 28,303 हो गई है। यह गुरुवार को मिले केसों से करीब 13 फीसदी ज्यादा है। गुरुवार 6 अप्रैल को देश में 195 दिन बाद कोविड-19 5,335 मामले मिले थे। पिछले साल 23 सितंबर को कोरोना के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 करोड़ लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोनावायरस पर कैसे अंकुश लगाया जाए इसलिए आज शाम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की आज बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही देश में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल किया जाएगा।

इस अवधि में 3,320 संक्रमित मरीज हुए ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि बीते 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 6,050 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में 3,320 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए। जिसके चलते महामारी से उभरने वालों की कुल संख्या 4,41,85,858 हो गई है। रिकवरी रेट फिलहाल 98.75 फीसदी है।

इस अवधि में हुए 1,78,533 कोरोना टेस्ट

डेली पॉजिटिविटी रेट 3.39 प्रतिशत है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.02 प्रतिशत है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 28,303 है। इसी अवधि में 1,78,533 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसके चलते अभी तक कुल मिलाकर 92.25 करोड़ कोविड टेस्ट किए गए। पिछले 24 घंटों में कुल 2,334 वैक्सीन की डोज दी गई हैं, जिससे वैक्सीनेशन की कुल संख्या 220.66 करोड़ हो गई है।

यूपी में इस साल कोविड-19 से पहली मौत

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि, उत्तर प्रदेश में इस साल कोविड-19 से पहली मौत हुई है। एक दिन में राज्य में 192 ताजा कोविड-19 के मामले आए। एक बुजुर्ग महिला जो 2 अप्रैल को कोविड-19 पॉजीटिव पाई गई थी, गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लखनऊ में 35 और लोग पॉजीटिव पाए गए। मरने वाली महिला लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी की रहने वाली थी।

देश के कई राज्यों में बढ़ने लगे कोरोनावायरस केस

देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस के मामलों की रफ्तार बढ़ गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 803 नए केस सामने आए। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 606 नए केस मिले हैं। राजस्थान में भी सामने आए 100 नए मामले।

देश में कोरोना की रफ्तार -

7 अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख
23 अगस्त 2020 तक 30 लाख
5 सितंबर 2020 तक 40 लाख
16 सितंबर 2020 को 50 लाख
28 सितंबर 2020 तक 60 लाख
11 अक्तूबर 2020 को 70 लाख
29 अक्तूबर 2020 को 80 लाख
20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार
19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ से अधिक
चार मई 2021 को दो करोड़
23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार
25 जनवरी 2022 को चार करोड़

यह भी पढ़े - coronavirus s Updates : कोरोनावायरस संक्रमण पर मनसुख मांडविया अलर्ट, कल करेंगे राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों संग बैठक

Updated on:
07 Apr 2023 12:05 pm
Published on:
07 Apr 2023 11:12 am
Also Read
View All