5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी का बिहार दौरा तय, 21 नवंबर को वैशाली में करेंगे 6 लेन पुल का उद्घाटन

PM Narendra Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली आएंगे। दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बैठक हुई। मुख्य सचिव और DGP ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 5 Nov 2026, 9:28 PM IST

PM modi news

पीएम नरेंद्र मोदी(फोटो-ANI)

PM Modi Vaishali Visit: बिहार में आज NDA की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा फिक्स हो गया है। इसकी जानकारी BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 21 नवंबर को वैशाली आएंगे। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर NDA के घटक दलों की बड़ी बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह दौरा इसलिए खास है क्योंकि बिहार में NDA सरकार को बने एक साल होने जा रहा है। साथ ही यहां पीएम मोदी बिद्दुपुर में बने 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे।

NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर कार्यक्रम

बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने के बाद 21 नवंबर को पीएम मोदी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दौरे को लेकर NDA के सभी घटक दलों के नेता बैठक में शामिल हुए। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई।

BJP-JDU के रिश्तों पर भी बोले प्रदेश अध्यक्ष

पीएम मोदी के दौरे की जानकारी के साथ संजय सरावगी ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ आंदोलन की समीक्षा की जानकारी भी दी। BJP और JDU के रिश्तों पर उन्होंने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन फेविकोल की तरह मजबूत है। वहीं, उमेश सिंह कुशवाहा ने MLC चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा पार्टी के भीतर किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनावी रणनीति का खुलासा मीडिया के सामने नहीं किया जाएगा।

मुख्य सचिव और DGP ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा ने वैशाली में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। राजापाकर और जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के पास चयनित इंडस्ट्रियल पार्क में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मुताबिक, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

हेलीपैड से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड, मंच, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इसके साथ ही पार्किंग, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।