
KPSC Scam 2026: केपीएससी भर्ती में अनियमितताओं पर भाजपा नेता और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि हर पशु चिकित्सक के लिए 400 से अधिक नौकरियां बाजार में बेची जा रही हैं। केपीएससी में 800 करोड़ रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार है। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में रैंक वाले छात्र केपीएससी में फेल हो जाते हैं। विश्वविद्यालयों में कम अंक लाने वालों को केपीएससी में रैंक मिल जाती है। यह पैसे का खेल है। जो भी पैसा देता हैए उसे रैंक मिल जाती है।
विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने सरकार पर भर्ती में हुई अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि, मैं इस मामले केपीएससी अध्यक्ष से मिलने जा रहा हूं और उनसे विभागीय जांच की मांग करूंगा। दिल्ली में नीट परीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्नाटक में 800 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। राहुल गांधी कहां हैंघ्ण्ण्ण् यह कांग्रेस पार्टी का दोहरा मापदंड है। मामले में जांच से सरकार बच रही है और डीसी और आईएएस अधिकारियों को निशाना बना रही है।
कर्नाटक लोक सेवा आयोग में इस समय 400 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार और पेपर लीक के आरोपों के कारण विवादों में है। जुलाई 2026 में इस मामले को लेकर आयोग के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों और डॉक्टरों का आरोप है कि प्रत्येक पशु चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए मध्यस्थों के द्धारा 70 से 80 लाख रुपए की मांग की गई थी। इसके साक्ष्य के रूप में कुछ स्टिंग ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई हैं।
शिकायत के अनुसार, परीक्षा से पहले उम्मीदवारों की गुप्त और व्यक्तिगत जानकारियां दलालों को लीक की गईं। कई उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले दूसरे राज्यों के होटलों और रिजॉर्ट्स में ले जाकर प्रश्नपत्र हल करवाए गए और कुछ ओएमआर शीटों को जानबूझकर खाली छोड़ दिया गया ताकि बाद में उनमें हेरफेर की जा सके।
गंभीर आरोपों को देखते हुए केपीएससी ने एक विशेष जांच उप.समिति का गठन किया है। जिसे भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। वहीं आयोग ने जांच पूरी होने तक 17 जुलाई 2026 को जारी की गई पशु चिकित्सा अधिकारियों की अंतिम चयन सूची को स्थगित रखने का फैसला किया है।