राष्ट्रीय

Crime News: बिहार में शराब माफियाओं ने नदी में बना डाला गोदाम! राज खुलने पर पुलिस और लोग हो गए हैरान

Bihar News: बिहार में शराब माफियाओं द्वारा नदी में छुपाकर रखी अवैध शराब को पुलिस ने बरामद किया है। शराब माफियाओं की यह करतूत देख पुलिस हैरान हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2024, 3:17 PM IST
Feature image

Crime News: बिहार के गया में शराब माफियाओं की करतूत देख पुलिस और लोग भी हैरान हो गए। दरअसल, पुलिस ने नदी में शराब माफियाओं द्वारा छुपाकर रखी अवैध शराब को बरामद किया है। यह पूरा मामला कोशिला गांव के समीप स्थित नदी का है। मामले में जानकारी देते हुए मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष ने बताया कि कोशिला गांव के समीप स्थित नदी में शराब माफियाओं ने गड्ढा कर शराब छुपा कर रखी है। नदी की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।

लोग हुए हैरान

कोशिला गांव के समीप स्थित नदी में पुलिस को छानबीन करते देख स्थानीय लोग हैरान रह गए। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि पुलिस नदी में क्या तलाश कर रही है। नदी में पुलिस को देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने नदी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। जब लोगों की नजर शराब पर पड़ी तो हैरान हो गए। नदी से जब्त शराब को थाने लाया गया जहां पर देशी और विदेशी शराब की गिनती की जा रही है।

Updated on:
24 Sep 2024, 3:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा

तूफान की दस्तक! चेन्नई समेत 9 बंदरगाहों पर अलर्ट, सोमवार तक चक्रवात बनने की आशंका

‘कांग्रेस के पास सिर्फ गाली-गलौज की राजनीति बची है’, कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर अमित शाह का पलटवार

Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्या के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश, पत्नी बोली- अगला टारगेट मैं थी, 1 करोड़ लेकर हो जाता फरार