25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल बेचेंगे इस राज्य की जेलों में बंद कैदी, सरकार की भी होगी कमाई

Jharkhand News: झारखंड में अब जल्द ही कैदी आपकी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरेंगे। मुख्य सड़क के समीप की जेल परिसर के पास पेट्रोल पंप खोलने पर विचार चल रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 23 Sep 2024, 6:43 PM IST

Jharkhand Prisons Petrol Pump Job: झारखंड (Jharkhand) के कैदी अब जल्द ही पेट्रोल पंप पर आपकी गाड़ियों में पेट्रोल डीजल भरेंगे। दरअसल, मुख्य सड़क के समीप की जेल परिसर के पास पेट्रोल पंप खोलने पर विचार चल रहा है। प्रदेश में पिछले 4 साल से इस प्रस्ताव को लेकर मंथन चल रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद प्रदेश सरकार को एक प्रस्ताव जाएगा कि कहां की जेल पेट्रोल पंप खोलने के लिए सुरक्षित है। बता दें कि आंध्रप्रदेश में ऐसी व्यवस्था है। इसी की तर्ज पर झारखंड में भी यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।

सर्वे में इन जेलों को किया शामिल

पहले चरण में राज्य की 6 जेलों में पेट्रोल पंप खोलने की योजना है। इनमें केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर, केंद्रीय कारा गिरीडीह, केंद्रीय कारा दुमका, मंडल कारा चाईबासा, मंडल कारा चास व उपकारा खूंटी को शामिल किया है। इन जेलों के अधीक्षकों को कारा महानिरीक्षक ने सर्वे में सहयोग करने के लिए कहा है। पेट्रोल पंप के लिए जेल परिसर के पास 30 गुणा 30 मीटर जमीन की आवश्यकता है।

सरकार की होगी कमाई

जेल परिसर के पास पेट्रोल पंप खुलने पर सजायाफ्ता या सजा काट चुके कैदियों को रोजगार मिलेगा और सरकार को भी कम लागत में राजस्व मिलेगा। दिनभर कैदी पेट्रोल पंपर ड्यूटी करेंगे और रात को जेल में चले जाएंगे। इसके अलावा उनकी सुरक्षा के बिंदु पर भी सर्वे हो रहा है।

यह भी पढ़ें-Bihar में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हुआ हमला, महिला दरोगा के चेहरे पर लगा तीर

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग