15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हुआ हमला, महिला दरोगा के चेहरे पर लगा तीर

Bihar News: अररिया में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें महिला पुलिसकर्मी के चेहरे पर तीर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Sep 23, 2024

Kawardha Crime News

Attack On Bihar Police: बिहार के अररिया (Araria) में सोमवार को जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला किया गया। इस हमले में महिला पुलिसकर्मी को चेहरे पर तीर लगा है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया है। वहीं घटनास्थल पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है। दरअसल, पूरा मामला महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत पोखरिया गांव का है। जहां करीब 18 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा मामले में पुलिस कार्रवाई करने गई थी।

पुलिस टीम पर किया हमला

बता दें कि पुलिसकर्मी जब अवैध कब्जे को हटाने के लिए पहुंचे तो लोग आक्रोशित हो गए। वे पुलिस कार्रवाई से नाराज हो गए और हमलावर हो गए। पुलिसकर्मियों पर लोगों ने हमला कर दिया। जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

महिला पुलिसकर्मी के चेहरे पर लगा तीर

लोगों के हमले में महिला पुलिसकर्मी नुसरत जहां के चेहरे पर तीर लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को पूर्णिया इलाज के लिए भेज दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।

यह भी पढ़ें-Special Trains: खुशखबरी! UP-बिहार के लिए चलने जा रही ये 6 स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों पर घर जाने के लिए अभी करा लें बुक