25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Special Trains: खुशखबरी! UP-बिहार के लिए चलने जा रही ये 6 स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों पर घर जाने के लिए अभी करा लें बुक

Delhi News: रेलवे ने दिवाली और छठ पर ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए खास प्लानिंग की है। इसको लेकर रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 15 Sep 2024, 3:54 PM IST

Special Trains: दीवाली और छठ के त्योहार पर ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। इन त्योहारों पर लोगों को ट्रेनों में अपने घर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं अब रेलवे ने इसके लिए खास प्लानिंग की है। त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दरअसल, ये सभी ट्रेनें दिल्ली से चलेगी। इससे लोगों को त्योहारों में घर जाने में आसानी होगी।

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष (04075/04076)

यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को रात 11.45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। वापसी में 7 अक्टूबर से 18 नवंबर तक श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात 9.20 बजे चलेगी। 

आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या छावनी विशेष (04096/04095)

यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 9 बजे चलेगी। वापसी में 8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अयोध्या छावनी से सुबह 9 बजे चलेगी। 

पुरानी दिल्ली-वाराणसी विशेष (04080/04079)

यह स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शनिवार को पुरानी दिल्ली से शाम साढ़े सात बजे चलेगी और वापसी में 25 अक्टूबर से 17 नवंबर तक वाराणसी से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 6.25 बजे रवाना होगी। 

पुरानी दिल्ली-दरभंगा विशेष (04068/04067)

पुरानी दिल्ली से 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पुरानी दिल्ली से शाम साढ़े सात बजे रवाना होगी और वापसी में दरभंगा से 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम 6 बजे रवाना होगी। 

आनंद विहार टर्मिनल- जोगबनी विशेष (04010/040)

आनंद विहार टर्मिनल से 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येख मंगलवार को रात 11.45 बजे चलेगी और वापसी में जोगबनी से 31 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 9 बजे रवाना होगी। 

पुरानी दिल्ली-दरभंगा विशेष (04068/04067)

यह स्पेशल ट्रेन 25 अक्टबर से 15 नवंबर तक पुरानी दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे चलेगी और वापसी में दरभंगा से 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम 6 बजे चलेगी।

यह भी पढ़ें-बेंगलुरु में CM Siddaramaiah की सुरक्षा में भारी चूक, स्टेज पर जा पहुंचा युवक, फिर…

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग