26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेंगलुरु में CM Siddaramaiah की सुरक्षा में भारी चूक, स्टेज पर जा पहुंचा युवक, फिर…

Karnataka News: बेंगलुरु में आयोजित विधानसभा के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 15 Sep 2024, 3:16 PM IST

Siddaramaiah

Siddaramaiah

CM Siddaramaiah: बेंगलुरु में आयोजित विधानसभा के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए युवक सीएम सिद्धारमैया के बहुत नजदीक पहुंच गया था। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मंच पर ही युवक को रोक लिया। इस दौरान युवक ने एक शॉल मंच की तरफ फेंका। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

VIP एरिया में बैठा था युवक

कार्यक्रम में मीडिया बॉक्स से 10 फीट की दूरी पर VIP के बैठने के लिए जगह बनी हुई थी और इसके सामने ही स्टेज था। यह युवक भी वीआईपी एरिया में ही बैठा था। पुलिस ने बताया कि युवक का कहना है कि वह उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था बल्कि सीएम को शॉल पहनाना चाहता था। जिस जगह सीएम बैठे हैं और जहां से युवक ने छलांग लगाई उसमें 6 से 10 फीट का अंतर है।

जांच में जुटी पुलिस

मंच पर पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस थाने ले जाया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, साथ ही उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी जिनके सामने युवक सुरक्षा घेरे को तोड़कर सीएम के नजदीक तक पहुंच गया।

यह भी पढे़ं-Haryana Election: BJP के इस वरिष्ठ नेता ने CM पद के लिए ठोका दावा, कहा- पार्टी से आज तक कुछ नहीं मांगा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग