26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana Election: BJP के इस वरिष्ठ नेता ने CM पद के लिए ठोका दावा, कहा- पार्टी से आज तक कुछ नहीं मांगा

Anil Vij: हरियाणा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। अनिल विज के इस बयान के बाद हरियाणा में सियासी हलचल बढ़ गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबाला

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 15 Sep 2024, 2:35 PM IST

Haryana Election: हरियाणा (Haryana) में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं इससे पहले सीएम पद के लिए नेताओं का दावा ठोकना शुरू हो गया है। अब बीजेपी (BJP) में भी सीएम पद को लेकर रार हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज (Anil Vij) ने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मैं 6 बार का विधायक हूं और सातवीं बार चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने आज तक पार्टी से कुछ नहीं मांगा है, लेकिन इस बार प्रदेश की जनता आकर मुझसे मिल रही हैं और अंबाला कैंट की जनता के कहने पर मैं अपनी वरिष्ठता के दम पर मुख्यमंत्री पद का दावा करूंगा।

“प्रदेश की तकदीर बदल दूंगा”

अनिल विज ने कहा कि अगर मुझे सीएम बनाया जाता है तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा। बता दें कि बीजेपी ने अनिल विज को अंबाला कैंट से टिकट दिया है। चुनाव से पहले अनिल विज के सीएम पद के लिए दावेदारी करने पर हलचल मच गई है। दरअसल, शनिवार को कुरुक्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में अगर बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनेगी तो नायब सिंह सैनी और तेजी से काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: कुरुक्षेत्र की रैली में PM Modi ने कांग्रेस पर किया प्रहार, आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात