13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Crisis: देश भर में 1000 से अधिक LPG सिलेंडर जब्त, संकट के बीच जमकर कालाबाजारी कर रहे बिचौलिये

एलपीजी गैस सिलेंडर क्राइसिस के बीच पुलिस ने देश भर में कई जगहों पर रेड मारी। कई राज्यों से कुल मिलाकर 700 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav stated that there is no shortage of gas in MP

CM Mohan Yadav stated that there is no shortage of gas in MP (File photo- Patrika)

देश के विभिन्न हिस्सों में LPG सिलेंडरों की भारी किल्लत की खबरें सामने आ रही है। केंद्र व राज्य के स्तर पर LPG संकट से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। केंद्र सरकार ने सरकारी और निजी रिफाइनरियों को निर्देश दिया गया है कि घरेलू LPG सप्लाई निर्बाध बनी रहे, इसके लिए उत्पादन क्षमता को बढ़ाई जाए। इसके साथ ही, सरकार ने 'पैनिक बुकिंग' को रोकने के लिए बुकिंग के अंतर को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। ग्रामीण स्तर पर बुकिंग के अंतर को 45 दिन कर दिया है। दूसरी तरफ, प्रशासन LPG सिलेंडर की कालाबाजी रोकने के लिए छापेमारी कर रही है।

यूपी में एक घर से 32 सिलेंडर जब्त

यूपी के हापुड़ में पुलिस ने एक घर से 32 सिलेंडर जब्त किए। इसमें 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिहान के रूप में हुई है। रिहान के खिलाफ जमाखोरी और कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रिहान फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

बिहार के पटना में 100 और अररिया में 135 सिलेंडर जब्त

बिहार में भी घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कई जगह छापेमारी की। पटना के शाहपुर इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 100 सिलेंडर जब्त किए। वहीं, अररिया के फारबिसगंज में एसडीएम (SDM) अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में पोखर बस्ती वार्ड नंबर 15 में छापेमारी की गई। जहां एक दुकान से विभिन्न कंपनियों के करीब 135 से 150 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए।

ओडिशा में 161 LPG सिलेंडर बरामद

ओडिशा के संबलपुर से भी इसी तरह की खबरें सामने आ रही हैं। संबलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 161 गैस सिलेंडर की बरामदगी हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी इन सिलेंडरों को बिना किसी वैध अनुमति के कहीं ले जा रहा था। दुर्घटना का शिकार होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की। जिसके बाद पूरा मामला खुला।

मदुरै में 398 सिलेंडर बरामद

तमिलनाडु के मुदैर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 398 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

एमपी- छत्तीसगढ़ में भी LPG सिलेंडर की कालाबाजारी

वहीं, छत्तीसगढ़ से भी सिलेंडर की कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही हैं। यहां 125 से अधिक सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। भोपाल और इंदौर में भी 82 एलपीजी सिलेंडर की बरामदगी हुई है।