राष्ट्रीय

Crime News: दरोगा की गोली मारकर हत्या, पुलिस डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप, स्पेशल ब्रांच में थे तैनात

Ranchi Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में एक दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरोगा अनुपम कच्छप का शव आज सुबह शहर के कांके इलाके में रिंग रोड के पास से बरामद किया गया है।

2 min read
दरोगा अनुपम कच्छप की फाइल फोटो।

Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में एक दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरोगा अनुपम कच्छप का शव आज सुबह शहर के कांके इलाके में रिंग रोड के पास से बरामद किया गया है। वह पुलिस की स्पेशल ब्रांच में पोस्टेड थे। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने रोड के किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।

रांची में इंस्पेक्टर का गोली मारकर किया मर्डर

दोस्तों संग पार्टी कर लौट रहे थे सब इंस्पेक्टर

बताया जा रहा है कि अनुपम शुक्रवार रात कांके रिंग रोड में एक ढाबे पर अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे। उनके दोस्त कार से लौटे, जबकि वह बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या की गई। उन्हें दो गोलियां मारी गईं। वारदात की जानकारी मिलते ही स्पेशल ब्रांच के IG, डीआईजी, रांची पुलिस के DIG, SSP समेत कई अधिकारी RIMS पहुंचे, जहां उनका शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

झारखंड 2018 बैच के दारोगा थे

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। खबर लिखे जाने तक हत्या की कोई स्पष्ट वजह नहीं मिल सकी है। अनुपम झारखंड के खूंटी जिले के निवासी थे। उन्होंने BIT सिंदरी से 2014 में बीटेक किया था और इसके बाद पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। वह झारखंड के 2018 बैच के दारोगा थे और उनकी पहचान एक तेज-तर्रार अफसर के रूप में होती थी।

शहर में बढ़ रहीं मर्डर की घटनाएं

बीते दिनों शहर के सुखदेव नगर इलाके में एक अधिवक्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके पहले गुरुवार रात कांके इलाके में ही एक कांग्रेस नेता को गोली मारी गई थी। रांची में लगातार अपराध की घटनाओं से दहशत का माहौल है।अधिवक्ता की हत्या के खिलाफ पूरे जिले के वकील आंदोलन कर रहे हैं। DGP अनुराग गुप्ता अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शनिवार को जिले के तमाम बड़े पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय में बैठक करने वाले हैं।

Updated on:
03 Aug 2024 12:20 pm
Published on:
03 Aug 2024 11:45 am
Also Read
View All

अगली खबर