राष्ट्रीय

सीआरपीएफ ने नहीं महसूस होने दी मास्टर चिराग़ को उसके पिता की कमी, माओवादियों से लोहा लेते शहीद हुए थे नीरज

मास्टर चिराग के चेहरे पर मुस्कान और उनके परिवार की आंखों में आभार के भाव ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
less than 1 minute read
CRPF celebrated Chirag's birthday his father was martyred fighting Maoists

अनुराग मिश्रा! नई दिल्ली: केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल सिर्फ़ एक बल ही नहीं अपितु देश व्यापी विस्तृत परिवार भी है। बल के जवानों के सुख दुख में सदैव साथ खड़े रहने के दायित्व को बल के अफ़सर और जवान लगातार निभा रहे हैं।

इसी की एक मिसाल हाल ही में देखने को मिली। जब माओवादियों को मुँह तोड़ जवाब देते शहीद हुए केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के नीरज कुमार के बेटे चिराग को बल के लोगों ने जन्मदिन पर उनके पिता की कमी महसूस नहीं होने दी।

हाल ही में नोएडा कैंप और मेरठ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शहीद नीरज कुमार के पुत्र मास्टर चिराग का जन्मदिन उनके मेरठ स्थित घर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया।
शहीद नीरज कुमार 11 मार्च 2014 को माओवादी हमले में शहीद हुए थे। उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए यह आयोजन किया गया।

मास्टर चिराग के चेहरे पर मुस्कान और उनके परिवार की आंखों में आभार के भाव ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने मास्टर चिराग को बधाई दी और उन्हें उपहार भेंट किए। सीआरपीएफ के जवानों ने इस मौके पर चिराग के साथ मिलकर केक काटा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने कहा कि हमारे जवानों के परिवार हमारे परिवार हैं। मास्टर चिराग के जन्मदिन का यह आयोजन हमारे जवानों की स्मृति और उनके सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित करने और उनके परिवारों के साथ हमारी एकजुटता को दर्शाने का एक तरीका है।

सीआरपीएफ ने शहीद नीरज कुमार और उनके परिवार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

Updated on:
29 Jul 2024 02:36 pm
Published on:
29 Jul 2024 02:36 pm
Also Read
View All
TMC छोड़ेंगे कुणाल घोष? स्वतंत्रता दिवस पर बागी खेमे के कार्यक्रम में पहुंचे, सियासी अटकलें तेज

Independence Day: 15 अगस्त को आजादी के पक्ष में क्यों नहीं थे ज्योतिषी? क्यों माउंटबेटन इसी डेट को लेकर थे अड़े!

पिता वेंटिलेटर पर थे, उनकी देखभाल के लिए H-1B पर भारत लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अमेरिकी कंपनी ने फोन पर ही नौकरी से निकाला

Jharkhand Protest: ‘राहुल गांधी मामले को देख रहे, 2-3 में खत्म हो जाएगा आंदोलन’, स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों के प्रदर्शन पर कांग्रेस का बयान

Meta का 800 करोड़ का ऑफर! IIT कानपुर के पूर्व छात्र त्रपित बंसल की AI दुनिया में ऐसी धाक कि मच गई हलचल