राष्ट्रीय

CRPF: सीआरपीएफ के DIG यौन शोषण के दोषी, अर्जुन पुरस्कार विजेता अधिकारी खजान सिंह को बर्खास्तगी नोटिस 

Khajan Singh: सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक के मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह ने अर्धसैनिक बल में महिला कर्मियों का यौन उत्पीड़न किया।

2 min read
Who is CRPF DIG rank officer Khajan Singh (1)

Khajan Singh: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक उच्च पदस्थ अधिकारी को यौन उत्पीड़न का दोषी पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त करने का नोटिस दिया गया है। जानकारी के अनुसार CRPF के उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक के मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह ने अर्धसैनिक बल में महिला कर्मियों का यौन उत्पीड़न किया। महिलाओं के आरोप के बाद सीआरपीएफ ने मामले की जांच की और उसे दोषी पाया। इसके बाद देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को एक रिपोर्ट दी, जिसने गृह मंत्रालय से उन्हें बर्खास्त करने के लिए कहा।

गृह मंत्रालय ने शुरु की बर्खास्तगी की कार्रवाई 

DIG रैंक के मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह के खिलाफ CRPF ने जांच की थी। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की गई और UPSC को एक रिपोर्ट सौंपी गई। अब यूपीएससी ने उन्हें बर्खास्त करने की सिफारिश की है। गृह मंत्रालय (MHA) ने भी इसे मंजूरी दे दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ ने अधिकारी को बर्खास्तगी नोटिस जारी किया है।

CRPF DIG Khajan Singh

कौन हैं खजान सिंह

खजान सिंह सीआरपीएफ के चीफ स्पो‌र्ट्स अफसर रह चुके हैं। CRPF के मुख्य खेल अधिकारी बनने से पहले खजान सिंह ने 1986 के सियोल एशियाई खेलों में 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीता था। बता दें कि ये 1951 के बाद से इस प्रतियोगिता में तैराकी में भारत का पहला पदक था। मुंबई में तैनात खजान सिंह का अभी तक कोई बयान नहीं आया है। उन पर दो आरोप हैं और एक मामले में बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया जा चुका है। बर्खास्तगी नोटिस का जवाब देने के लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है।
बता दें कि CRPF में लगभग 3.25 लाख कर्मी हैं। CRPF ने पहली बार 1986 में लड़ाकू रैंकों में महिलाओं को शामिल किया था। इसमें 8,000 कर्मियों की कुल ताकत के साथ छह पूर्ण महिला बटालियन हैं। इसमें खेल और अन्य प्रशासनिक शाखाओं में भी महिला कर्मी हैं

Published on:
27 Apr 2024 08:31 am