27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 नवंबर की रैली पर आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस, शाहनवाज हुसैन बोले-राहुल गांधी चाहे रिटायर हो जाएं, मोदी को नहीं हटा सकते

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, रैली के कारण व्यापारियों को होने वाले संभावित नुकसान का हवाला देकर इसे टालने की मांग पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि देश सबसे पहले है और देश रहेगा तभी व्यापार भी रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 27 Oct 2026, 2:23 PM IST

Shahnawaz Hussain

Shahnawaz Hussain (Photo-IANS)

November 1 Rally Delhi : नई दिल्ली। दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, रैली के कारण व्यापारियों को होने वाले संभावित नुकसान का हवाला देकर इसे टालने की मांग पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि देश सबसे पहले है और देश रहेगा तभी व्यापार भी रहेगा।

शाहनवाज बोले- राहुल गांधी की आदत बन गई संस्थाओं पर हमला

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर विपक्ष ने देश के लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की आदत संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने की हो गई है। पहले निर्वाचन आयोग, फिर ईवीएम, एसआईआर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) को निशाना बनाया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ भी हजारों लोगों के साथ मार्च निकाला गया। हुसैन ने कहा कि लोकतंत्र का मतलब केवल मतदान करना नहीं है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना भी है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को इस तरह निशाना बनाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

बोले- मोदी को प्रधानमंत्री पद से नहीं हटा पाएंगे राहुल

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी आगामी चुनावों में भी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे और लंबे समय तक देश के 'प्रधान सेवक' के रूप में सेवा करते रहेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी भले ही रिटायर हो जाएं, लेकिन वे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से नहीं हटा सकते।

'देश बचेगा तभी आपकी दुकान बचेगी'

दूसरी ओर, दिल्ली के व्यापारियों के संगठन द्वारा व्यापारिक नुकसान और यातायात की समस्याओं का हवाला देते हुए राहुल गांधी से 1 नवंबर की रैली को स्थगित करने की मांग की गई है। इस पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि सभी व्यापारियों से कहना चाहता हूं कि हमने हमेशा उनका सम्मान किया है, कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रही है। आज भी हम उनके साथ हैं और आगे भी रहेंगे। लेकिन मेरा एक विनम्र अनुरोध है कि देश रहेगा, तभी आपकी दुकान बचेगी, है ना? देश सबसे पहले आता है, चाहे प्रधानमंत्री हों या कोई और। राष्ट्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दिल्ली में बंद रास्तों और यातायात व्यवस्था का उठाया मुद्दा

मनोज कुमार ने कहा कि 10 तारीख को मेट्रो सेवाएं बंद की गईं, ट्रेनों को रोका गया और सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के लिए जा रहे लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनकी अपील व्यापारियों के खिलाफ नहीं है, बल्कि देश के व्यापक हित को ध्यान में रखने की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों का सम्मान करती है और उनके कारोबार को बढ़ाने के लिए हमेशा साथ खड़ी रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग