27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवनीत बिट्टू का भगवंत मान पर तंज, बोले- इस ‘बोतल’ ने पंजाब को बर्बाद कर दिया

भाजपा के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतीकात्मक रूप से शराब की बोतल दिखाते हुए भगवंत मान सरकार पर तंज कसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 27 Oct 2026, 3:42 PM IST

Ravneet Singh Bittu

BJP leader Ravneet Singh Bittu (Photo/X@RavneetBittu)

चंडीगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतीकात्मक रूप से शराब की बोतल दिखाते हुए भगवंत मान सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल में बुनियादी समस्याओं, नशे और विकास के मुद्दों पर काम करने के बजाय राजनीतिक दिखावे में समय बिताया। बिट्टू ने बोतल को लेकर कहा कि इस बोतल ने पंजाब को बर्बाद कर दिया। पिछले पांच साल में पंजाब में कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री साहब असल काम करने के बजाय इसी में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही और सरकार की नाकामी के कारण राज्य को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

नशे और विकास के मुद्दों पर सरकार को घेरा

रवनीत सिंह बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर राज्य की प्रमुख समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या, बुनियादी ढांचे के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था जैसे मुद्दों पर ठोस काम होना चाहिए था, लेकिन सरकार इन मोर्चों पर विफल रही है। बिट्टू ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार ने जनहित के मुद्दों के बजाय राजनीतिक गतिविधियों को प्राथमिकता दी।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना, अकाली दल से संबंधों का किया जिक्र

रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी अलग राजनीतिक पहचान खो दी है और अब वह शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और उसकी कार्यशैली पर निर्भर हो गई है।

बिट्टू ने कहा कि पहले कांग्रेस भाजपा की आलोचना करती थी, लेकिन अब उसने अकाली दल जैसा मॉडल अपना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का संबंध अकाली दल से रहा है और पार्टी के मौजूदा महासचिव प्रभारी ढिल्लों भी अकाली दल से जुड़े रहे हैं। ऐसे में दोनों दलों के बीच अंतर नहीं रह गया है।

पंजाब में तेज हुई सियासी बयानबाजी

पंजाब में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ रहा है। राज्य में राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान विरोध-प्रदर्शन और कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों के बीच भाजपा, आप सरकार को कानून-व्यवस्था, नशे और शासन के मुद्दों पर घेर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग