27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Murder: 10 साल का प्रेम संबंध, फिर एक शक ने ले ली जान, पंचायत कार्यालय में महिला कर्मचारी की हत्या से हड़कंप

Ahilyanagar Woman Murder: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मंगलवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में 42 वर्षीय महिला कर्मचारी की चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रेम संबंधों में शक को शुरुआती वजह मानते हुए 49 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 27 Oct 2026, 4:16 PM IST

Gram Panchayat Employee Murder

महाराष्ट्र पुलिस। फोटो- पत्रिका

Gram Panchayat Employee Murder: अहिल्यानगर के भिंगार क्षेत्र की वडारवाड़ी में मंगलवार को पंचायत कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की हत्या कर दी गई। 42 वर्षीय अनिता आलकुटे पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला किया गया। पुलिस ने मामले में 49 वर्षीय संतोष धोत्रे को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच 10 साल से प्रेम संबंध होने और महिला के किसी दूसरे व्यक्ति के करीब होने के शक में विवाद की बात सामने आई है। अनिता ग्राम पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारी थीं। इसी दौरान संतोष धोत्रे ने उन पर हमला कर दिया।

अनिता के पति का निधन

सिर और गले पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। सरकारी कार्यालय में हुई इस घटना से वडारवाड़ी और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार अनिता और संतोष के बीच पिछले 10 साल से प्रेम संबंध थे। संतोष अपनी पत्नी से अलग रह रहा था और दोनों के तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही है। वहीं अनिता के पति का पहले ही निधन हो चुका था।

दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का था शक

जांच में सामने आया है कि संतोष को अनिता के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के चलते संतोष ने अनिता पर हमला किया। हालांकि हत्या की पूरी वजह और घटना से पहले दोनों के बीच क्या हुआ था, इसकी जांच अभी जारी है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही भिंगार कैंप पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिलीप टिपरसे ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अहिल्यानगर के जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया। मामले में अनिता के 26 वर्षीय बेटे योगेश आलकुटे को भी पुलिस थाने लाया गया। उसकी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने संतोष धोत्रे को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले दोनों के बीच किस बात पर विवाद हुआ और हमला किन परिस्थितियों में किया गया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग