राष्ट्रीय

Fengal Cyclone: पुडुचेरी में बाढ़! बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, सेना और NDRF का बचाव अभियान जारी

पुडुचेरी में भारी बारिश की वजह से भयंकर बाढ़ आई है। लगातार बारिश के बाद वाहन आंशिक रूप से डूब चुके है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बारिश ने 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2 min read
Dec 01, 2024

Cyclone Fengal: चक्रवात फेंगल का रौद्र रूप तमिलनाडु से पुडुचेरी तक देखने को मिल रहा है। तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। सड़के जलमग्न हो गई है। भारी बारिश की वजह रेल और हवाई सफर प्रभावित हुआ है। चेन्नई में तीन की मौत हो गई है। पुडुचेरी में सेना ने 100 लोगों को रेस्क्यू किया। चक्रवात की वजह से पुडुचेरी में हुई भारी बारिश के बाद भारतीय सेना ने बाढ़ राहत अभियान शुरू किया है, भारी बारिश की वजह से पुडुचेरी में बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है।

पुडुचेरी में सेना और एनडीआरएफ का बचाव अभियान जारी

पुडुचेरी में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालत बन गए है। जिला कलेक्टर ने सेना से तत्काल सहायता मांगी है। अनुरोध के जवाब में सेना की ओर से ऑपरेशन शुरू कर दिया। सेना का एक बचाव दल चेन्नई से पुडुचेरी के लिए रवाना हो गया है। भारतीय सेना द्वारा बचाव अभियान सुबह 6:15 बजे शुरू किया। पहले दो घंटों में 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) पहले से ही तैनात है।

बारिश का 30 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

पुडुचेरी में भारी बारिश की वजह से भयंकर बाढ़ आई है। लगातार बारिश के बाद वाहन आंशिक रूप से डूब चुके है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बारिश ने 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चक्रवात फेंगल ने 30 नवंबर की देर रात उत्तरी तमिलनाडु के तटों को पार कर पुडुचेरी में दस्तक दी, जिसके कारण चेन्नई के समुद्र तटों पर ऊंची लहरें उठी और स्थिति खराब हो गई।

चेन्नई में करंट लगने से तीन की मौत

चेन्नई में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से उनकी जान गई है। मृतकों में से एक का शव शहर के एक एटीएम के सामने तैरता हुआ नजर आया है। चक्रवात फेंगल के धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने तथा तमिलनाडु और पुडुचेरी के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है।

Published on:
01 Dec 2024 02:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर