राष्ट्रीय

Video: मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बेटी सीरत ने लगाये गंभीर आरोप, बोली- शराब पीना उनकी आदत, बेटे को CM हाउस से निकाला…

पंजाब के सीएम भगवंत मान की बेटी सीरत कौर ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2023, 4:19 PM IST
cm_maan_sirat_kaur.jpg

पंजाब के सीएम भगवंत मान की बेटी सीरत कौर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपने पिता पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सीरत कौर ने आरोप लगाया कि भगवंत मान ने उनकी मां और अपनी पूर्व पत्नी को भावनात्मक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, उनकी और उनके भाई की उपेक्षा की और यहां तक कि रात में उनके भाई को मुख्यमंत्री आवास से भी बाहर निकाल दिया। सीरत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बीजेपी के कई नेता इसे पोस्ट करते हुए भगवंत मान पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि भगवंत मान ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वीडियो में क्या कहा

सीरत कौर ने वायरल वीडियो में कहा, "इस वीडियो को बनाने के पीछे सिर्फ यही वजह है कि मैं चाहती हूं कि हमारी कहानी भी दुनिया के सामने आए। आज तक लोगों ने जो कुछ भी सुना है वो सीएम साहब से ही सुना है और उसी के चलते हमें वो सब सुनना और झेलना पड़ा, जो हम बता भी नहीं सकते। आज तक मेरी मां ने चुप रहना ही चुना है और हम उनके बच्चे भी कुछ नहीं बोले हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि हमारी चुप्पी को हमारी कमजोरी समझा गया।"

"एक बार तो उनके छोटे भाई को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में उन्हें यह बहाना बनाकर जाने के लिए कहा गया कि वह रात में वहां नहीं रुक सकते। जो व्यक्ति अपने बच्चों की ज़िम्मेदारी नहीं उठा सकता, वह पंजाब के लोगों की ज़िम्मेदारी कैसे उठा सकता है?"

"मान साहब ने मेरी (सीरत कौर मान-उम्र 23 वर्ष) और मेरे छोटे भाई (दिलशान मान-उम्र 19) के प्रति अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाया तक नहीं है। मेरा भाई पिछले साल 2 बार उनसे मिलने सीएम हाउस गया, लेकिन उसे सीएम हाउस में घुसने तक नहीं दिया गया। एक बार उसे अंदर जाने भी दिया गया, तो ये बहाना बनाकर रात में निकाल दिया गया कि वो रात में सीएम हाउस में नहीं रुक सकता।"

बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान की पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है। दोनों बच्चों के साथ इंदरप्रीत कौर अमेरिका में रहती है। साल 2015 में भगवंत मान और इंदरप्रीत ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिसे मंजूरी दे दी गई थी। इसके बाद सीएम मान ने दावा किया था कि वो पंजाब के लिए अपना परिवार छोड़ रहे हैं। लेकिन साल 2022 में पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीने के भीतर ही उन्होंने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से ही शादी कर ली थी। मान और गुरप्रीत की शादी के समय उनकी बेटी सीरत 22 साल की थी और बेटा दिलशान 18 साल का था। दोनों बच्चे उनके सीएम बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे।

Published on:
Also Read
View All
SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान बना भाजपा का हथियार, अब X पर आकर सतीश बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में रेड अलर्ट: 11 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए, दिल्ली-यूपी-बिहार में भी बदला मौसम

9.30 बजे सुबह इंदिरा की हत्या, शाम 6.45 बजे राजीव बने पीएम, जानिए नौ घंटे की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Land Case: अमेरिका में महात्मा गांधी के पोते की 30 एकड़ जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

रैली टालने के लिए दिल्ली के व्यापारियों ने अब सोनिया गांधी से की अपील, कहा- राहुल गांधी ने मना कर दिया, आपसे आखिरी उम्मीद