राष्ट्रीय

माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का निधन, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल सहित कई नेताओं ने जताया दुख

Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का आज निधन हो गया है। उनके निधन के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। आपको बता दे कि अमीर चंद श्री माता वैष्णो देवी में पुजारी थे।  

2 min read
May 21, 2022
Death of Amir Chand, chief priest of Mata Vaishno Devi
Death of Amir Chand, chief priest of Mata Vaishno Devi

Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का आज कटड़ा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमीर चंद रोज की तरह आज भी सुबह करीब 5 बजे उठे थे। जब वह पूजा कर रहे थे तो उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजनों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें तुरंत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल पहुंचाया। नारायण अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी मौत हो चुकी है।

माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद की मौत के बाद पूरे कटड़ा में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय निवासी उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने लगे हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल सहित कई अन्य नेताओं ने उनके मौत पर दुख जताया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे कटड़ा के श्मशान घाट पर माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने जताया दुख

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शोकाकुल परिवार व उनके अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। ईश्वर से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति।


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया याद

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अमीर चंद को याद करते हुए लिखा माता वैष्णो देवी दरबार के वयोवृद्ध पुजारी परम पूजनीय अमीर चंद (चाचा जी) का आज कटरा निवास स्थान पर निधन हो गया। जब भी माता के दर्शन करने गया उन्होंने हमेशा बुलाकर आशीर्वाद ज़रूर दिया। मातारानी से विनत्ती है कि पुजारी जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने जताया दुख

भाजपा जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने दुख जताते हुए लिखा मां वैष्णो देवी भवन के मुख्य पुजारी अमीर चंद के निधन का दुखद समाचार सुनकर मन बहुत व्यथित हुआ है। उन्होंने पूरा जीवन माता रानी की सेवा में समर्पित किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मे वास दें।

Updated on:
21 May 2022 01:28 pm
Published on:
21 May 2022 01:25 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत