राष्ट्रीय

कतर में 8 पूर्व नेवी ऑफिसर की मौत की सजा पर लगी रोक, जानें पूरा मामला

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कतर की अपील अदालत ने दहरा ग्लोबल मामले में शामिल भारतीयों की सजा कम कर दी है। कानूनी टीम और आरोपी के परिवार के सदस्य अगले कदम पर निर्णय लेने के लिए भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

less than 1 minute read
dasjklwe.jpg

कतर में आठ पूर्व नेवी ऑफिसरों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि कतर की अपील अदालत ने दहरा ग्लोबल मामले में शामिल भारतीयों नौसैनिकों की सजा कम कर दी है। कानूनी टीम और आरोपियों के परिजन आगे के निर्णय के लिए भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। बता दें कि दहरा ग्लोबल केस एक जटिल कानूनी विवाद है जिसमें एक कतरी कंपनी के लिए काम करने वाले कई भारतीय नागरिकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप शामिल हैं। यह मामला कई सालों से चल रहा है और इसने अंतरराष्ट्रीय ध्यान को अपने तरफ आकर्षित किया है।

इन पूर्व अधिकारियों को मिली थी मौत की सजा

बता दें कि इंडियन नेवी के आठ पूर्व नेवी ऑफिसर की पहचान कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी ,कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश गोपाकुमार के रूप में की गई है।


Updated on:
28 Dec 2023 04:07 pm
Published on:
28 Dec 2023 03:52 pm
Also Read
View All
NCPI के दफ्तर के बाहर तैनात हुए सेना के जवान, TMC बागी सासंदों के ज्वाइन करने के बाद बढ़ी सुरक्षा

अमेरिका-ईरान समझौते पर कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया, भारत की अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर उठाए सवाल

TMC Rebellion: मिथुन चक्रवर्ती के दगा करने के बाद भी ममता बनर्जी ने नहीं लिया सबक, सितारों पर करती रहीं भरोसा, अब उन्हीं ने अंधेरे में डुबोया

‘खूनी खेल खत्म कर शांति से राजनीति करना चाहते है’, NDA को समर्थन देने पर TMC बागी सांसद ने तोड़ी चुप्पी

मोटिवेशनल स्पीकर से लेकर मैथ टीचर तक, कौन हैं NCPI के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष? TMC के 20 सांसदों ने पार्टी में किया विलय