राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस में इस बार दिखाई देगा स्वदेशी हथियारों का जलावा

Republic Day Parade : गगणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार टैंक हो या फिर हेलीकॉप्टर। राइफल हो या फिर गोलियां। इस बार की परेड में स्वदेशी हथियारों का जलवा दिखाई देगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jan 2024, 3:44 PM IST
republic_day_parade.png

republic day parade : गणतंत्र दिवस परेड में मेड इन इंडिया के निर्मित हथियार आकर्षण का केंद्र होने जा रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। 26 जनवरी 2024 को होने वाल परेड में एलसीएच प्रचंड हेलिकॉप्टर, पिनाक मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर और नाग एंटी टैंक मिसाइलों का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी सेना परेड में प्रदर्शित करेगी। परेड में इस बार थलसेना, वायुसेना और नौसेना से जुड़ीं 60 महिला सैनिक मार्चिग दल का हिस्सा होंगी। इसमें इस बार सेना के विशेष वाहन मंहिंद्रा अरमदो का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

ये है एलसीएच की खासियत
एलसीएच प्रचंड एचएएल निर्मित पहला स्वदेशी मल्टी-रोल कॉम्बैट हेलिकॉप्टर है। इसमें शक्तिशाली जमीनी हमले और हवाई युद्ध क्षमता है। हेलिकॉप्टर में आधुनिक स्टील्थ विशेषताएं, मजबूत कवच सुरक्षा और जबरदस्त रात में हमला करने की क्षमता है। उन्नत नेविगेशन प्रणाली, नजदीकी लड़ाई के लिए तैयार बंदूकें और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें इसे युद्धक्षेत्र के लिए बहुत ही अनुकूल बनाती हैं। नाग मिसाइल को डीआरडीओ की ओर मजबूत दुश्मन टैंकों से निपटने के लिए विकसित किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नरसिम्हा राव को हटवा नहीं पाए तो बागी हो गए थे अर्जुन सिंह, सोनिया से मिल कर आए और एनडी तिवारी को घोषित कर दिया अध्यक्ष

महादेव बेटिंग ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के कुछ दिन बाद बड़ी कार्रवाई

भगवंत मान पर राहुल गांधी के बयान से भड़की AAP, सौरभ भारद्वाज ने पूछा- CM योगी पर ऐसी बात क्यों नहीं कही?

प्रशांत किशोर का सीएम सम्राट चौधरी पर तंज, बोले- जब तक मुख्यमंत्री हैं, ऐसा मनोरंजन चलता रहेगा

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- बिहार आएंगे तो अच्छे से सबक सिखाएंगे