राष्ट्रीय

दिल्ली : यमुना नदी में डूबे चार युवक, तीन के शव बरामद, चौथे की तलाश जारी

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में यमुना नदी में चार युवक डूब गए। बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं। चौथे युवक की तलाश की जा रही है।

less than 1 minute read
Jul 08, 2022
Yamuna river
Yamuna river

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में चार युवक डूब गए। यह घटना उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शुुक्रवार को यमुना नदी में चार युवक डूब गए। बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं। चौथे युवक की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि चारों युवक कल नदी में नहाने गए थे। नहीं लौटने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। आज तलाशी अभियान के तहत तीन शव बरामद किए है। वहीं गोताखोर चौथे की तलाश कर रहे है।

सभी उम्र 14 से 20 साल
द‍िल्‍ली पुल‍िस के नॉर्थ ज‍िला पुल‍िस उपायुक्‍त सागर स‍िंह कलसी के मुताब‍िक बुराड़ी थाना को आज तड़के करीब एक फोन आया। इसमें चार लोग लापता होने की सूचना मिली। यह घटना 07/07/22 की दोपहर के आसपास है। इन सभी की उम्र 14 से 20 साल की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें- Weather Update: इन राज्यों में 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी


चौथे की तलाश में जुटे गोताखोर
बताया जा रहा है कि चारा युवक लोनी से यमुना में तैरने के लिए ठोकर नंबर 7 बुराडी पहुंचे। पुलिस को वहां पर एक बाइक यमुना किनारे खड़ी मिली है। उनके पास कुछ कपड़े भी रखे हुए थे। आज सुबह से ही तलाश और बचाव शुरू हुआ। पुलिस ने अब तक 3 शव बरामद किए है और गोताखोर चौथे की तलाश कर रहे है।

यह भी पढ़ें- पहाड़ पर बारिश, नदी में आई बाढ़ से थम गए वाहन, घंटों होना पड़ा परेशान



Updated on:
08 Jul 2022 11:09 am
Published on:
08 Jul 2022 11:07 am