राष्ट्रीय

पांच बार के सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष रहे प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

2 min read
बीजेपी के नेता विजय मल्होत्रा का निधन (Photo - BJP/X)

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता विजय मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में की उम्र में अंतिम सांस ली है। मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को वर्तमान पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से निकलकर राजनीति में कदम रखा था।

विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के लाहौर शहर में हुआ था, जो आज पाकिस्तान का हिस्सा है। वे कविराज खजान चंद के सात बच्चों में चौथे थे। 1947 के विभाजन के दौरान परिवार के साथ दिल्ली आकर बस गए, जहां उन्होंने अपनी शिक्षा और राजनीतिक यात्रा की नींव रखी।

मल्होत्रा की राजनीतिक यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शुरू हुई। संघ की विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने 1950 के दशक में राजनीति में प्रवेश किया। वे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गजों के साथ संघ से निकलकर भारतीय जनसंघ (भाजपा का पूर्ववर्ती संगठन) में शामिल हुए। दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से काम किया।

मल्होत्रा 1972-75 के बीच दिल्ली प्रदेश जनसंघ के अध्यक्ष रहे, वहीं दो बार 1977-80 और 1980-84 के बीच दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। मल्होत्रा ​​का सक्रिय राजनीति में एक लंबा सफर रहा। उन्हें केदारनाथ साहनी और मदनलाल खुराना के साथ कई साल तक दिल्ली में भाजपा को बचाए रखने का श्रेय दिया जाता है।

उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि 1999 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली सीट से तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह को भारी अंतर से हराना माना जाता है। मल्होत्रा पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। 2004 के आम चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की हार के बावजूद वे दक्षिण दिल्ली से एकमात्र उम्मीदवार थे, जिन्होंने जीत हासिल की। 2014 में 82 वर्ष की आयु में भी उन्होंने दिल्ली चुनाव अभियान की कमान संभाली और पार्टी को सभी सात लोकसभा सीटें जिताने में योगदान दिया। 2008 में भाजपा ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। 2015 में उन्हें ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ स्पोर्ट्स (AICS) का चेयरमैन नियुक्त किया गया, जहां उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला।

Updated on:
30 Sept 2025 08:07 am
Published on:
30 Sept 2025 07:36 am
Also Read
View All

अगली खबर