
Delhi New CM Atishi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब आतिशी का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। आतिशी की यूं तो तमाम खूबियां हैं लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी खूबी बता रहे हैं जिससे वह सिर्फ चार साल के अंदर विधायक से मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। यूं तो उन्होंने अपनी खूबियों से पूरी दिल्ली को वाकिफ कर दिया है और अब राजनीतिक खूबियों ने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया है।
आतिशी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों की ही बहुत करीब हैं। आप नेता गोपाल राय ने बताया है कि पार्टी ने तय किया है कि अगले चुनाव तक आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। उनकी दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। सबसे पहले दिल्ली के लोगों के लिए काम जारी रखेंगी और दूसरा सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियों और कार्यों को भारतीय जनता पार्टी की तोड़फोड़ से बचाएंगी।
महिला सशक्तिकरण : आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की छवि स्वाति मालीवाल के साथ सचिव की मारपीट से खराब हुई थी। अब इससे पूरा मामला ही पलट जाएगा।
वंशवाद नहीं: Delhi CM अरविंद केजरीवाल अगर अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को इस पद के लिए चुनते तो वंशवाद का आरोप लगता। सुनीता की तुलना सीधे राबड़ी देवी से होती।
भाजपा के 33 फीसदी को फांसा : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी ने भाजपा को रणनीतिक पटखनी दी है। उनके 33 फीसदी आरक्षण के वायदे को महिला मुख्यमंत्री से ही काट दिया है।
शिक्षित और साफ : आतिशी की छवि पूरी तरह से साफ सुथरी है और वह बहुत ही शिक्षित भी हैं। इसके साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र में उन्होंने अपने नजरिए और काम का लोहा मनवाया है।
सबसे ज्यादा विभाग वाली मंत्री : आतिशी के पास इस समय सबसे ज्यादा 14 विभाग हैं। इसके बावजूद वह पार्टी से लेकर सरकार तक सभी को बेहतरीन तरीके से समन्वय कर रही हैं।