राष्ट्रीय

Delhi Crime: दिल्ली में 16 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या, शरीर पर दो दर्जन से ज्यादा चाकू के वार

Crime News: दिल्ली के नेहरू विहार से हैरान करने वाली एक घटना सामने आ रही है। यहां 16 वर्षीय लड़के के चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

less than 1 minute read

Delhi News: मंगलवार रात को उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र से दर्दनाक मामला सामने आ रहा है। जहां 16 साल के लड़के की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लड़के के शरीर पर दो दर्जन से भी ज्यादा चाकू के वार थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

कहां का है मामला?

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि मृतक किशोर मुस्तफाबाद इलाके नेहरू विहार का रहने वाला था। यह मामला दयालपुर थाना क्षेत्र में दर्ज करवाया गया है।

जारी है जाँच

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मंगलवार रात तकरीबन 8:30 बजे नेहरू विहार में 16 साल के लड़के को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक घायल को जग प्रवेश अस्पताल ले जाया जा चुका था। उसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने मौके पर घायल को मृत घोषित कर दिया था।

क्या थी वजह?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हमला रंजिश की वजह से माना जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।

Updated on:
06 Nov 2024 11:47 am
Published on:
06 Nov 2024 11:40 am
Also Read
View All

अगली खबर