
जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग
मुंबई के जुहू इलाके में कार में सवार एक्टर टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। हमले में उनकी कार के ड्राइवर के घायल होने की खबर है। हमले में टाइगर श्रॉफ बाल बाल बच गए हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस गैंग ने बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्राफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।
गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधु ने मीडिया पोस्ट कर हमले का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर घायल हुआ है। हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस अब अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
पुलिस के अनुसार, इस फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। गोलीबारी के पीछे की असली वजह और किसी गैंग का हाथ होने की भी जांच की जा रही है।
लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधु ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि मुंबई पुलिस अभी सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से फिलहाल इनकार किया है। पुलिस ने अज्ञात हमलवारों को पकड़ने के लिए 15 टीमें गठित की हैं। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
Updated on:
18 Oct 2026 08:42 pm
Published on:
18 Oct 2026 08:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
